
सेवा दिवस के रूप में मनाई वरिष्ठ समाजसेवी परसराम राजौरा की प्रथम पुण्यतिथि....
श्रद्धांजलि सभा में पुष्प अर्पित कर गायों को चारा और प्रभुजियों को कराया भोजन....
हिंडौन सिटी।
वरिष्ठ समाजसेवी एवं वर्ष 1980 में विधानसभा क्षेत्र हिंडौन से कांग्रेस प्रत्याशी रहे स्व.परसराम राजौरा की प्रथम पुण्यतिथि रविवार को सेवा दिवस के रूप में मनाई गई। पत्रकार कृष्ण मुरारी राजौरा ने बताया कि वरिष्ठ समाजसेवी स्व.राजौरा की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जिसमें परिजनों, प्रभुजियों सहित शहर के लोगों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर करौली रोड स्थित श्री गोपाल गौशाला में गोवंश को चारा,क्यारदा कलां स्थित अपना घर आश्रम में प्रभुजियों को सुबह का नाश्ता, दोपहर का स्वल्पाहार और संपूर्ण दिन का विशेष भोजन आदि सेवा कार्य किए गए। इस मौके पर अपना घर आश्रम के योगेश कुमार,रिशु गुर्जर ने वरिष्ठ समाजसेवी स्व. राजौरा के परिजनों का दुपट्टा पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। पुण्यतिथि के अवसर राम भरोसी कामरेड,कांग्रेस सेवादल के वरिष्ठ नेता धर्म सिंह राजौरा, रिटायर्ड व्याख्याता जगन प्रसाद सोलंकी,महिला एवं बाल विकास विभाग जयपुर के उप निदेशक सत्यनारायण नावरिया,जयपुर विद्युत वितरण निगम जयपुर के एक्सईएन शेर सिंह, बच्चन सिंह, हिंडौन के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष करण सिंह राजौरा, फतेह सिंह, युवा कांग्रेस नेता अनुरीष राजौरा, कुनाल,लक्ष्य,भव्य राजौरा, जिमित हंसित आदि लोग मौजूद रहे।