उजियार घाट पर नरही पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 लीटर देशी शराब के साथ बिहार का तस्कर गिरफ्तार
बलिया: नरही थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उजियार घाट क्षेत्र से बिहार निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3 पेटियों में रखी 135 शीशियां (200-200 मिली) देशी शराब, कुल 27 लीटर, बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बक्सर (बिहार) निवासी रोहित कुमार चौधरी (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया। #बलिया
#नरही #उजियारघाट #BalliaPolice #UPPolice
#शराबतस्करी #अवैधशराब #PoliceAction
#CrimeNews #BreakingNews #BalliaNews
#Bihar #ExciseAct #LawAndOrder
#LiberalMediaBallia