#दिघलबैंक: प्रखंड के टप्पू बाजार में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान एक दुकान से बाल श्रमिक को मुक्त कराया गया। कार्रवाई श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी दिघलबैंक अनिल शर्मा के नेतृत्व में गठित धावा दल ने की। अभियान में कोचाधामन के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी संतोष कुमार दास,भोला कुमार एवं यूनाइट फाउंडेशन के प्रतिनिधि श्री परिमल कुमार शामिल रहे। टीम ने एक साइकिल स्टोर में जांच के दौरान एक नाबालिग बच्चे से काम कराए जाने का मामला पकड़ा और तत्काल बच्चे को विमुक्त कराया।
विमुक्त बच्चे को संरक्षण एवं अग्रेतर प्रक्रिया के लिए बाल कल्याण समिति, किशनगंज के समक्ष प्रस्तुत किया गया। संबंधित दुकानदार के विरुद्ध बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
#dighalbank #kishanganjbihar #trendingpost #BiharPolice #NewsUpdate