Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana

दो दिन बंद रहेगी नर्मदा जलापूर्ति, नगरवासी पहले से कर लें पानी का संग्रह इंटेकवेल में तकनीकी खराबी के चलते 26 एवं 27 जून को नहीं होगी सप्लाई कैलाश गुप्ता नई दुनिया, नरसिंहपुर मो. 9329446506 गोटेगांव। नगर पालिका परिषद गोटेगांव ने नगरवासियों को सूचित किया है कि बार-बार विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण मुआरघाट स्थित इंटेकवेल में तकनीकी खराबी आ गई है। इस कारण 26 एवं 27 जून 2026 को नगर में नर्मदा जल की सप्लाई पूर्णतः बंद रहेगी। हालांकि, नगर के विभिन्न वार्डों में स्थापित नलकूपों से जलापूर्ति पूर्ववत जारी रहेगी। नगर पालिका ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यकतानुसार पहले से ही पेयजल का संग्रह कर लें तथा जल का उपयोग केवल आवश्यक कार्यों के लिए करें। पानी की अनावश्यक बर्बादी से बचें। नगर पालिका के अनुसार तकनीकी दल इंटेकवेल की खराबी दूर करने में जुटा हुआ है। जैसे ही मरम्मत कार्य पूरा होगा, जलापूर्ति पुनः सामान्य कर दी जाएगी। नगर पालिका ने इस असुविधा के लिए नागरिकों से खेद व्यक्त किया है। #Gotegaon #Narsinghpur #नगरपालिका_गोटेगांव #नर्मदा_जल_सप्लाई #WaterSupply #BreakingNews #नई_दुनिया #कैलाश_गुप्ता #मध्यप्रदेश #जनहित_सूचना

Gotegaon, Narsinghpur | Jun 26, 2026

MORE NEWS