
शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, टीकमगढ़ में संस्था स्तरीय काउंसलिंग (CLC) के माध्यम से प्रवेश प्रारंभ
--
शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, टीकमगढ़ के प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए संस्था स्तरीय काउंसलिंग (College Level Counselling - CLC) प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 04 जुलाई 2026 से 12 अगस्त 2026 तक DTE Mponline पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं। ऑनलाइन पंजीयन की अंतिम तिथि 14 अगस्त 2026 निर्धारित है।
पंजीकृत अभ्यर्थी दिनांक 04 जुलाई 2026 से 12 अगस्त 2026 के मध्य प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को प्रातः 10:30 बजे समस्त आवश्यक मूल दस्तावेज एवं उनकी छायाप्रतियों सहित शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, टीकमगढ़ में उपस्थित होकर रिक्त सीटों के विरुद्ध संस्था स्तरीय काउंसलिंग (CLC) के माध्यम से प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं।
महाविद्यालय में मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग शाखाओं में प्रवेश उपलब्ध हैं। प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण है। इसके अतिरिक्त 12वीं (PCM) एवं दो वर्षीय आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए लेटरल एंट्री के माध्यम से द्वितीय वर्ष में सीधे प्रवेश की सुविधा उपलब्ध है।
इच्छुक अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावकों से अपील की गई है कि वे समय रहते ऑनलाइन पंजीयन कराकर निर्धारित दिवसों में महाविद्यालय पहुँचकर प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण करें तथा तकनीकी शिक्षा के माध्यम से अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम बढ़ाएँ।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
📞 8818891343, 9993278455, 7987216580
#JansamparkMP #niwari