
पटना के मनेर प्रखंड कार्यालय स्थित सभा कक्ष में प्रखंड स्तरीय बीस सूत्री की सामान्य बैठक संपन्न हुई। 20 सूत्री के प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के अध्यक्षता में हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग का मुद्दा छाया रहा। 20 सूत्री के सदस्य सुभाष सिंह ने कहा कि बाढ़ के पानी कमी के साथ नगर परिषद व पंचायतों के गांव में पानी जमा है जिससे सड़ान्ध की स्थिति है लेकिन स्वास्थ्य विभाग ब्लीचिंग का छिड़काव नहीं कर रहा है।इस पर बैठक में मौजूद चिकित्सा प्रभारी ने कहा कि पांच गांव में ब्लीचिंग का छिड़काव कराया गया है। जब सदस्यों ने गांव का नाम जानना चाहा तो प्रभारी नहीं बताई। वही सदस्य रामनाथ राम ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। वहीं सदस्य मुकेश कुमार ने एक ही विद्यालय परिसर में कई कई विद्यालयों को समायोजित कर चलाने पर गंभीर चिंता व्यक्त की उन्होंने कहा कि इससे शिक्षण कार्य सही रूप से नहीं चल रही है। जिस पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी चंदन प्रियदर्शी ने बताया कि इस मामले जिला शिक्षा कार्यालय को रिपोर्ट की गई है। वही सदस्य ज्योति साव ने बाढ़ से फसल क्षति का मामला उठाया जिस पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने बताया कि इसके लिए जांच करने के बाद बाढ़ ग्रस्त सभी पंचायत का क्षति रिपोर्ट जिला कृषि कार्यालय को दे दी गई है। वही वहीं कई जगहों के आंगनबाड़ी केन्द्र पर सहायिका और सेविका पद रिक्त रहने का मामला उठाया जिस पर सीडीपीओ ने बताया कि 35 ऐसे केंद्र है जहां कहीं सेविका तो कहीं सहायिका का पद रिक्त है। वहीं बैठक में कई अन्य मामले के साथ बैठक में नहीं आने वाले पदाधिकारी से स्पष्टीकरण मांगने का मामला भी सदन में आया। मौके पर बीडीओ सुधीर कुमार,सीओ पूजा कुमारी, सीडीपीओ, चिकित्सा पदाधिकारी तूलिका प्रिया सहित कई लोग थे। . #patnamaner #jdumaner #TwentyPointProgramme #ImplementationCommit #Meetingdiscussfloods #bihar
Maner, Patna | Sep 10, 2026