Public App Logo
JSSC-CGL को लेकर छात्रों का बड़ा ऐलान, 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास घेराव की घोषणा रांची में JSSC-CGL परीक्षा को लेकर छात्रों का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। छात्रों ने घोषणा की है कि अगर JSSC-CGL परीक्षा रद्द नहीं की गई और मामले की CBI जांच नहीं कराई गई, तो 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। छात्रों ने यह भी ऐलान किया है कि कल झारखंड के सभी जिलों में मुख्यमंत्री और राहुल गांधी का पुतला दहन किया जाएगा। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने पहली बार मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग भी उठाई है। छात्रों का कहना है कि पूरे मामले में जवाबदेही तय होनी चाहिए और छात्रों को निष्पक्ष जांच के जरिए न्याय मिलना चाहिए। अब देखना होगा कि सरकार और संबंधित एजेंसियां छात्रों की इन मांगों पर क्या कदम उठाती हैं। #JSSCCGL #JSSC #JSSC_CGL #JharkhandNews #RanchiNews #JharkhandStudents #StudentProtest #CbiInquiry #CMHouseGherao #20August #JharkhandPolitics #Ranchi #BreakingNews #LatestNews #StudentVoice #JharkhandBreaking #ViralNews #HindiNews #NewsUpdate - Bariyatu News