Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka

31 जुलाई तक पेंशनरों की मांगें पूरी नहीं की तो सचिवालय का करेंगे घेराव : अमोलक राम बैठक कर सरकार के खिलाफ तैयार की रणनीति Bushahr Today TV रामपुर बुशहर। रामपुर खंड के पैन्शनरो की त्रैमासिक बैठक बुद्धि सिंह चौहान की अध्यक्षता में रामपुर में आयोजित की गई। इस बैठक में खंड कार्यकारिणी के सदस्यों सहित 12 जोनो के प्रधानो, महासचिवो और कोषाध्यक्षो ने भाग लिया। अमोलक राम महासचिव खंड रामपुर ने कहा कि बैठक में पैन्शनरो ने लम्बे समय से लम्बित मांगो पर चर्चा करते हुए सरकार को घेरने का निर्णय लिया, यदि सरकार 31 जुलाई 2026 तक अपना वायदा पूरी नहीं करती हैं। पैन्शनरो की मांग है कि बर्ष 2016 से 2022 के बीच रिटायर हुए पैन्शनरो को एरियर की राशि का 40% हर हाल में 31 जुलाई तक देने की व्यवस्था करे अन्यथा सचिवालय घेराव के लिए मजबूर होना पड़ेगा जिस के लिए सरकार जिम्मेदार होगी। हाल ही में सरकार ने मेडिकल बिलो के भुगतान हेतु कुछ राशि जारी की है जिसके लिए पैन्शनरो ने सरकार की सराहना की, लेकिन यह राशि शिक्षा विभाग के पैन्शनरो को कम जारी की गई है उनके पुराने बिलो का भुगतान अभी तक नही हो पाया है इसी तरह जल शक्ति विभाग मंडल रामपुर को अभी तक मेडिकल बिलो का बजट ही नहीं पहुंच पाया है जिसे पैन्शनरो के कोई भी बिलो का भुगतान नहीं हो पाया हैं। पैन्शनरो ने बैठक में मांग रखी कि सरकार 15 अगस्त के दिन डी ए की किस्त जारी करे जैसा कि आज से पहले होता आया है। सरकार ब्यवस्था परिवर्तन के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रही हैं। जिसे पैन्शनरो की परेशानियां और देनदारियां बढ़ीं है अधिकतर पैन्शनर बिना लाभ लिए स्वर्ग सिधार गए हैं ऐसी व्यवस्था हमें नहीं चाहिए आज हमारे कुछ पैन्शनरो को रिटायर होने के छ: मास बाद भी पैन्शन नहीं मिल रही हैं इस के लिए कौन जिम्मेदार है? इस बात को भी पैन्शनरो ने बैठक में उजागर किया। रामपुर खंड के पैन्शनरो ने निर्णय लिया कि 8 जुलाई2026 को प्रदेश की आम सभा की बैठक में भाग लेने वे धर्मशाला जाएगे। इस से पहले पहले सभी जोनो के अध्यक्ष/ महासचिव/कोषाध्यक्ष अपने-2 जोनो की बैठके सम्पन्न करेंगे! इस अवसर पर राजेन्द्र सिंह ठाकुर उपाध्यक्ष जिला शिमला, मान दास बुशैहरी प्रदेश सयुंक्त सचिव, ज्ञान बलैई, प्रीतम टोलटा, मदन बुशैहरी, तारा चंद, कैलाश जोशी, बिहारी लाल, रमेश, रतन दास, लायक राम नेगी, सुना देवी, शकुन्तला देवी, कांता देवी, जनम देव शर्मा, श्याम लाल, नीरम दास, कमला नंद, बंसी लाल, माल सिंह नेगी चेत राम आदि उपस्थित रहे।

Rampur, Shimla | Jun 19, 2026

MORE NEWS

#एसपी_रामपुर द्वारा पुलिस कार्यालय पर जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याओं/शिकायतों को सुना गया, जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक आदेश-निर्देश दिये गये ।  

#UPPolice 
#RampurPolice https://t.co/BYtHd2Vvmh

#एसपी_रामपुर द्वारा पुलिस कार्यालय पर जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याओं/शिकायतों को सुना गया, जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक आदेश-निर्देश दिये गये । #UPPolice #RampurPolice https://t.co/BYtHd2Vvmh

Rampur, Uttar Pradesh | Jun 23, 2026

#एसपीˍरामपुर के निर्देशन में #महिला_सुरक्षा_दल कोतवाली द्वारा #MissionShakti5 के द्वितीय चरण के तहत महिलाओं/ बालिकाओ को महिला सम्बन्धी अपराधों, सुरक्षा उपायों, विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों व साइबर अपराध आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया गया।

#UPPolice
#RampurPolice
#MissionShaktiUPP

#एसपीˍरामपुर के निर्देशन में #महिला_सुरक्षा_दल कोतवाली द्वारा #MissionShakti5 के द्वितीय चरण के तहत महिलाओं/ बालिकाओ को महिला सम्बन्धी अपराधों, सुरक्षा उपायों, विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों व साइबर अपराध आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया गया। #UPPolice #RampurPolice #MissionShaktiUPP

Rampur, Uttar Pradesh | Jun 23, 2026

क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा पुलिस कार्यालय पर जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याओं/शिकायतों को सुना गया, जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक आदेश-निर्देश दिये गये ।    
#UPPolice 
#RampurPolice https://t.co/A7eNFkF597

क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा पुलिस कार्यालय पर जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याओं/शिकायतों को सुना गया, जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक आदेश-निर्देश दिये गये । #UPPolice #RampurPolice https://t.co/A7eNFkF597

Rampur, Uttar Pradesh | Jun 23, 2026