बेगूसराय के IMA हॉल में स्थापित नवरंग कालोल बंगाली दुर्गा माता के पट खुलते ही दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।शारदीय नवरात्रि के इस पावन अवसर पर जैसे ही माता के कपाट खुले, पूरा परिसर 'जय माता दी' और ढाक की पारंपरिक गूंज के साथ पूरी तरह भक्तिमय माहौल में डूब गया।नवरंग कालोल बंगाली दुर्गा पूजा समिति इस साल अपनी 50वीं वर्षगांठ (स्वर्ण जयंती) मना रही है! अर्धशताब्दी पूरे होने के इस ऐतिहासिक उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह और उमंग देखी जा रही है।आप भी कमेंट में लिखिए- जय माता दी!
इस पावन त्योहार पर माता रानी आप सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें।