दैनिक भास्कर की खबर से छतरपुर नगर पालिका का भ्रष्टाचार उजागर
छतरपुर नगर पालिका में पौधरोपण के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। दैनिक भास्कर की खबर के अनुसार, पिछले वर्ष लगाए गए 41 हजार पौधों को नगरपालिका संरक्षित तक नहीं कर पाई, लेकिन अब फिर से 40 लाख रुपए खर्च करने की मंजूरी ले ली गई है।
आरोप है कि शहर के चिन्हित स्थानों पर बार-बार वही पौधरोपण दिखाकर सरकारी राशि का खेल किया जा रहा है। गड्ढों की खुदाई, काली मिट्टी की खरीद और पौधों की खरीदी के नाम पर लाखों रुपए ठिकाने लगाने की बात सामने आई है।
सवाल यह है कि जब पहले लगाए गए पौधे बचाए ही नहीं जा सके, तो नई राशि खर्च करने का औचित्य क्या है? आखिर पौधरोपण हो रहा है या सिर्फ कागजों में हरियाली उगाई जा रही है?
“पौधे सूख रहे हैं, लेकिन फाइलों में हर साल हरियाली बढ़ रही है।”
छतरपुर में अब जनता जवाब मांग रही है— जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब होगी?