#वन्देभारतन्यूज़ #प्रवीणकुमार :रनियाला खुर्द-झाण्डा में चक्की का पार्ट फटने से बड़ा हादसा, कई लोग गंभीर घायल
हथीन, पलवल। हथीन विधानसभा क्षेत्र के गांव रनियाला खुर्द-झाण्डा में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां चक्की का एक पार्ट अचानक फट जाने से कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों का उपचार जारी है और उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए विधायक मोहम्मद इसराइल ने कहा कि यह अत्यंत दुखद घटना है। उन्होंने सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि ईश्वर उन्हें जल्द स्वस्थ करें तथा पीड़ित परिवारों को इस कठिन समय में हिम्मत और सब्र प्रदान करें।
विधायक ने कहा कि संकट की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं और क्षेत्रवासी सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।
Hodal, Palwal | Jun 25, 2026