
104वें रामलीला महोत्सव की तैयारियों को लेकर गोंडा में बैठक, नई कार्यकारिणी घोषित; धर्मा भैया बने अध्यक्ष
गोंडा कस्बा:
ऐतिहासिक 104वें रामलीला महोत्सव को भव्य एवं दिव्य रूप से आयोजित करने के उद्देश्य से आदर्श रामलीला कमेटी कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता रामप्रकाश गुप्ता ने की तथा सफल संचालन संतोष माधव द्वारा किया गया।
बैठक में महोत्सव के सफल और सुचारु संचालन के लिए सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वानुमति से धर्मा भैया को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नवगठित कार्यकारिणी के प्रमुख पदाधिकारी:
अध्यक्ष: धर्मा भैया
महामंत्री: रजत उपाध्याय
कोषाध्यक्ष: संतोष माधव
संयोजक: बाबूलाल
सह-कोषाध्यक्ष: रवेंद्र नेताजी
भव्य आयोजन की बनी रूपरेखा
बैठक के दौरान वक्ताओं ने 104वें वर्ष में प्रवेश कर रहे इस पारंपरिक महोत्सव को ऐतिहासिक और यादगार बनाने पर जोर दिया। मंचन, सुरक्षा, दर्शक व्यवस्था और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति:
बैठक में क्षेत्र के प्रमुख गणमान्य नागरिकों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर अभिषेक पालीवाल, तरुण अटल, लोकेश भज्जी, घंशू बजरंगी, लक्ष्मण गुप्ता, नीरज चौधरी, भूपेंद्र वार्ष्णेय, लकी चौधरी, विष्णु वार्ष्णेय, ज्ञानेंद्र वार्ष्णेय, बंटा गुरु, हरीश भारद्वाज, रामेश्वर गौतम, सचिन चौटाला, टिंकल उपाध्याय, राजू उपाध्याय, जीतू वार्ष्णेय और चितरंजन वार्ष्णेय मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।@Rajat Upadhyay BJPकृष्ण कुमार पत्रकारTarun VarshneyNeeraj KumarHarish BhardwajSachin Varshney SVहिंदू सम्राट धर्मा भैयाBhupendra VarshneyRameshwar GautamAbhishek PaliwalLucky Varshney
Koil, Aligarh | Aug 25, 2026