सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत नगरपालिका अशोकनगर के वार्ड 22 के आंगनवाड़ी केंद्र पर आंगनवाड़ी मिलन सेवा कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री जजपाल सिंह जज्जी , भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष श्री सनत शर्मा ,जिला महामंत्री धर्मेंद्र रघुवंशी द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं आशा कार्यकर्ताओं एवं पर्यवेक्षकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान बताया कि शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं लाडली लक्ष्मी योजना, लाडली बहना योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, आंगनवाड़ी सेवा , बच्चों की गतिविधि , वृक्षारोपण प्रधानमंत्री आवास योजना , विभिन्न योजना को घर घर हर हितग्राही तक पहुंचाने में कर्मठपूर्वक अपने कर्तव्य को निभाते हुए हर हितग्राही को योजना का लाभ दिया गया ओर सभी वार्ड वासियों को बच्चों को नियमित आंगनवाड़ी केंद्र पर भेजने के लिए प्रेरित किया गया।
#सेवा_संकल्प_अभियान
#ashoknagar