
अजब गजब: कैसा जमाना आ गया? अब गुरुजी ,छात्रों के साथ पीने लगे शराब! ये कलयुगी दुनिया हो गई बड़ी खराब! पहाड़ों में गुरुजी ने छात्रों के साथ ही कर डाली शराब पार्टी! हो गया हंगामा! परिजन पहुंचे तो गेस्ट टीचर और छात्र नशे में झूम रहे थे!
#पिथौरागढ़ जिले के झूलाघाट क्षेत्र में एक अतिथि #शिक्षक द्वारा अपने ही विद्यालय के चार विद्यार्थियों को गेस्ट हाउस में बुलाकर उनके साथ शराब पीने का मामला सामने आ रहा है। देर रात तक बच्चों के घर नहीं पहुंचने पर परिजन उनकी तलाश में निकले और गेस्ट हाउस पहुंचे। वहां शिक्षक और चारों विद्यार्थियों को एक साथ देखकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अतिथि शिक्षक को पूछताछ के लिए #कोतवाली ले गई। बताया जा रहा है कि शिक्षक को रातभर थाने में रखा गया। अगले दिन लिखित माफीनामा लेने के बाद उसे 20 हजार रुपये के निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक सोमवार को जामिरपानी के पास चट्टान गिरने के कारण पिथौरागढ़- झूलाघाट मार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया था। रास्ता बंद होने के चलते झूलाघाट जीआईसी में तैनात अतिथि शिक्षक अजय सिंह अपने घर नहीं जा सका। इसके बाद उसने विद्यालय से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक गेस्ट हाउस में ठहरने की व्यवस्था की। इसी दौरान उसने अपने विद्यालय में पढ़ने वाले चार विद्यार्थियों को भी रात में वहां बुला लिया।