
भाजपा नंगल मंडल महिला मोर्चा की कार्यकारिणी घोषित, महिला कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां
जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष मोनिका शर्मा ने नंगल पहुंचकर की कार्यकारिणी की घोषणा, अलका ऐरी भी रहीं विशेष रूप से उपस्थित
भाजपा जिला रूपनगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष मोनिका शर्मा ने नंगल पहुंचकर भाजपा नंगल मंडल के अध्यक्ष रणजीत सिंह लक्की तथा भाजपा नंगल मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष सरोज रानी के साथ विचार-विमर्श कर महिला मोर्चा नंगल मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा की। इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अलका ऐरी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
कार्यकारिणी की घोषणा के दौरान पार्टी संगठन को मजबूत करने तथा महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों से उम्मीद जताई गई कि वे पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ संगठनात्मक गतिविधियों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
इस अवसर पर जिला महिला मोर्चा की जनरल सेक्रेटरी सपना गुप्ता, जिला वाइस प्रेसिडेंट वंदना शर्मा और अनीता, जिला महिला मोर्चा ऑफिस सेक्रेटरी सुमन सोनी तथा जिला महिला मोर्चा सदस्य जसवीर कौर भी उपस्थित रहीं।
इसके अतिरिक्त नंगल मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष सरोज रानी, सीमा कपिला, नगर परिषद पार्षद ममता कपिला, सुलेखा देवी, वंदना शर्मा, भावना सोनी, सुषमा देवी, प्रवीण कुमारी और कश्मा शर्मा सहित अन्य महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।