छतरपुर 🆕 छतरपुर शहर की थाना कोतवाली पुलिस ने "न्याय पथ अभियान" के तहत, 17 साल पुराने चेक बाउंस के प्रकरण के ₹8000 के इनामी वारंटी को गिरफ्तार किया l
छतरपुर एसपी श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में पुराने लंबित आपराधिक मामलों के फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे जिला स्तरीय "न्याय पथ अभियान" में सफलता।
पुलिस थाना कोतवाली अंतर्गत वर्ष 2009, 17 साल पुराने चेक बाउंस के प्रकरण का ₹8000 का इनामी आरोपी फरार चल रहा था।
पुलिस टीम द्वारा उक्त प्रकरण के फरार ₹8000 का इनामी वारंटी नितेंद्र सिंह परमार पिता लक्ष्मण सिंह परमार निवासी छतरपुर को गिरफ्तार किया गया। विधिवत कार्यवाही कर अभियुक्त को न्यायालय पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सोनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सतीश सिंह, प्रधान आरक्षक प्रमोद नायक शैलेंद्र सिंह सेंगर, आरक्षक शिवप्रताप सिंह, दीपचंद्र, प्रताप अहिरवार एवं टीम की भूमिका रही।
#chhatarpur