
कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देश पर सिवनी मालवा में डेयरियों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण
दूध एवं दुग्ध उत्पादों के नमूने जांच हेतु भेजे गए, जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
वर्षा ऋतु के दौरान आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार गुरुवार, 9 जुलाई को अनुविभागीय दंडाधिकारी सिवनी मालवा के नेतृत्व में राजस्व विभाग एवं खाद्य सुरक्षा प्रशासन के संयुक्त दल द्वारा सिवनी मालवा स्थित डेयरियों एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान ब्रजवासी डेयरी, नमामी डेयरी एवं लववंशी डेयरी से संदेह के आधार पर दूध, मिल्क केक, केसर पेड़ा एवं मावा पेड़ा के नमूने लेकर जांच के लिए सुरक्षित किए गए। सभी नमूनों को परीक्षण हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने बताया कि प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
निरीक्षण दल में नायब तहसीलदार श्री आलोक भद्र, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री जितेंद्र सिंह राणा एवं श्री कमलेश एस. दियावार शामिल रहे।
#narmadapuram Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh