सरपंच की कुर्सी पर 'पति-राज': रायपुरा में सरपंच पत्नी की जगह पति कर रहे जनसुनवाई, ग्रामीणों में आक्रोश।
#श्योपुर:–मध्यप्रदेश में पंचायती राज व्यवस्था और महिला सशक्तिकरण के बड़े-बड़े दावों की पोल खोलती एक तस्वीर रायपुरा ग्राम पंचायत से सामने आई है। यहां निर्वाचित महिला सरपंच की जगह उनके पति सरपंच की कुर्सी पर बैठकर खुलेआम जनसुनवाई कर रहे हैं, सरकारी दस्तावेजों पर दखल दे रहे हैं और पंचायत के फैसले ले रहे हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले एक साल से सरपंच पति ही "अघोषित सरपंच" बने हुए हैं। मंगलवार को ग्राम पंचायत भवन में हुई जनसुनवाई में भी यही नजारा दिखा। सरपंच की नेमप्लेट लगी कुर्सी पर सरपंच पति विराजमान थे और ग्रामीणों की समस्याएं सुन रहे थे, जबकि निर्वाचित महिला सरपंच पंचायत भवन में मौजूद तक नहीं थीं।
#श्योपुर #रायपुरा_पंचायत #पतिराज