#गुना - खाद वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाने हेतु शाखा चांचौड़ा में प्रभार परिवर्तन
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक गुना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा शाखा चांचौड़ा एवं उससे संबद्ध समितियों की समीक्षा के दौरान कार्य में लापरवाही तथा कृषकों को समय पर खाद वितरण नहीं किए जाने की स्थिति सामने आई। इसके कारण किसानों में असंतोष की स्थिति उत्पन्न होने तथा सीएम हेल्पलाइन में खाद वितरण संबंधी शिकायतें भी प्राप्त हो रही थीं।
शाखा एवं संबद्ध समितियों के कार्यों के सुचारू संचालन तथा किसानों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शाखा चांचौड़ा के प्रभारी शाखा प्रबंधक का प्रभार आगामी आदेश तक श्री मोन्टू विंदल, बैंकिंग सहायक को सौंपा गया है। साथ ही श्री शिव सिंह शर्मा का मूल पद समिति प्रबंधक होने के कारण उन्हें शाखा से संबद्ध समितियों चांचौड़ा, कुरवाई, कोटरा, रानीखेजरा, लहरचा, रमड़ी एवं चक पटौंदी के कार्य संचालन हेतु पदस्थ किया गया है।
#Guna CM Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Department of Agriculture, Madhya Pradesh