PATNA :- मनेर थाना क्षेत्र के कोठीपर के समीप तेज गति से जा रही एक बाइक सामने से आ रही स्कॉर्पियो व ऑटो से बचने के चक्कर में सड़क के किनारे तार के पेड़ में टक्कर मार दी, जिसमे बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसका इलाज चल रहा है। घटना को लेकर लोगो ने बताया कि हाथी टोला निवासी सत्येन्द्र राय के पुत्र विक्की कुमार 22 वर्ष,छिहत्तर निवासी रामनाथ सिंह के पुत्र नीरज कुमार 20 वर्ष अपनी बाइक से बडी ही तेजी से बिहटा की ओर से मनेर की ओर आ रहे थे, वही कोठी पर अभिनंदन रेस्टोरेंट के पास तेज गति होने के कारण बाइक असंतुलित हो गयी। उसके बाद सड़क के किनारे एक तार के पेड़ से जाकर टकरा गया। जिसे दोनो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से पटना रेफर कर दिया गया। जहां विक्की कुमार की मौत हो गई। वहीं नीरज कुमार की हालत नाजुक बनी हुई है। #RoadAccident #Deathbikerider #manerthana #NationalHighway30 #patnamaner #letestnews
Maner, Patna | Nov 7, 2026