Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

रामनगर में पुष्पा कुमारी बनीं SIR कार्य शत-प्रतिशत पूरा करने वाली पहली BLO, प्रशासन ने दी बधाई रामनगर। कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण के बल पर रामनगर की बीएलओ (BLO) पुष्पा कुमारी ने एक नई मिसाल कायम की है। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत शत-प्रतिशत कार्य पूरा करने वाली वह रामनगर की पहली बीएलओ बन गई हैं। उनकी इस उपलब्धि पर उपजिलाधिकारी एवं निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ERO) गोपाल सिंह चौहान सहित पूरी निर्वाचन टीम ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। जीजीआईसी (GGP Inter College) में स्पोर्ट्स टीचर के पद पर कार्यरत श्रीमती पुष्पा कुमारी को रामनगर के वार्ड संख्या-5, भाग संख्या-31 के अंतर्गत ज्वाला लाइन, बजाजा लाइन, गांधी गली, नई लाइन और सराय गली क्षेत्र का दायित्व सौंपा गया था। उन्होंने प्री-एसआईआर से लेकर अब तक लगातार दिन-रात मेहनत करते हुए 850 मतदाताओं के डबल फॉर्म यानी कुल 1700 फॉर्म भरवाकर अपना लक्ष्य पूरा किया। शनिवार को उन्होंने अपने कार्य की 100 प्रतिशत पूर्णता की रिपोर्ट उपजिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान को सौंपी। इस उपलब्धि पर एसडीएम चौहान ने उनकी सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत अन्य बीएलओ के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। पुष्पा कुमारी ने अपनी सफलता का श्रेय एसडीएम गोपाल सिंह चौहान, बीएलओ ऑब्जर्वर अखिलेश मेंदोलिया, विनोद कुमार चोपड़ा, जीपीपी कॉलेज की लिपिक नेहा शर्मा, वार्ड सभासद शिवि अग्रवाल, समाजसेवी डॉ. जफर सैफी, भाजपा बीएलए ममता गर्ग, कांग्रेस बीएलए जहीर अब्बास तथा क्षेत्र के मतदाताओं को दिया। उन्होंने बताया कि इस महत्वपूर्ण कार्य को समय पर पूरा करने के लिए उन्हें कई व्यक्तिगत त्याग भी करने पड़े। अपनी छह वर्षीय बेटी दार्शी गुसाईं को उन्होंने अपने शिक्षक पति कुलदीप सिंह गुसाईं के साथ पैतृक गांव भेज दिया ताकि वह पूरी तरह निर्वाचन कार्य पर ध्यान केंद्रित कर सकें। पुष्पा कुमारी ने बताया कि अभियान के दौरान उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। कुछ स्थानों पर लोगों का व्यवहार भी सहयोगात्मक नहीं था, लेकिन उन्होंने धैर्य और जिम्मेदारी के साथ सभी मतदाताओं तक पहुंचकर फॉर्म भरवाने का कार्य पूरा किया। उन्होंने क्षेत्र के सभी मतदाताओं द्वारा दिए गए सहयोग, सम्मान और विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया। रामनगर में SIR अभियान के तहत यह उपलब्धि प्रशासन और निर्वाचन विभाग के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है। पुष्पा कुमारी की मेहनत और समर्पण ने यह साबित कर दिया कि दृढ़ इच्छाशक्ति और कर्तव्यनिष्ठा के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। फोटो: पुष्पा कुमारी (BLO), रामनगर।

Haldwani, Nainital | Jun 20, 2026

MORE NEWS

पौड़ी की बेटी अंकिता ध्यानी राष्ट्रीय फ़लक पर छाई....
#news #utrakhand #kotdwar #pauri_garhwal

पौड़ी की बेटी अंकिता ध्यानी राष्ट्रीय फ़लक पर छाई.... #news #utrakhand #kotdwar #pauri_garhwal

Haldwani, Nainital | Jul 1, 2026

गजब। पोस्टमैन ने एक साल से नहीं बांटी डाक। ऐसे हुआ खुलासा .....
#NEWS #utrakhand #kotdwar #chamoli

गजब। पोस्टमैन ने एक साल से नहीं बांटी डाक। ऐसे हुआ खुलासा ..... #NEWS #utrakhand #kotdwar #chamoli

Haldwani, Nainital | Jul 1, 2026

मानसून को देखते हुए देहरादून जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने आपदा कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए। बैठक में जलभराव, सड़क सुरक्षा, बिजली-पानी व्यवस्था, आपदा प्रबंधन और नदी किनारे सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशासन ने साफ किया है कि मानसून के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नदी किनारे पर्यटन स्थलों पर वार्निंग सायरन और CCTV लगाने के साथ ही आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन की क्यूआरटी सक्रिय रहेगी।

#Dehradun #Uttarakhand #DehradunNews #MonsoonAlert #RainAlert #UttarakhandNews #WeatherUpdate #DisasterManagement #Monsoon2026 #DMDehradun #HeavyRain #UttarakhandLive #BreakingNews #RainSafety #NewsUpdate #HaldwaniExpress

मानसून को देखते हुए देहरादून जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने आपदा कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए। बैठक में जलभराव, सड़क सुरक्षा, बिजली-पानी व्यवस्था, आपदा प्रबंधन और नदी किनारे सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशासन ने साफ किया है कि मानसून के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नदी किनारे पर्यटन स्थलों पर वार्निंग सायरन और CCTV लगाने के साथ ही आपदा की स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन की क्यूआरटी सक्रिय रहेगी। #Dehradun #Uttarakhand #DehradunNews #MonsoonAlert #RainAlert #UttarakhandNews #WeatherUpdate #DisasterManagement #Monsoon2026 #DMDehradun #HeavyRain #UttarakhandLive #BreakingNews #RainSafety #NewsUpdate #HaldwaniExpress

Haldwani, Nainital | Jul 1, 2026

नैनीताल जिले में मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बाद बुधवार सुबह से लगातार बारिश जारी है। बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी, जिसके बाद नगर निगम और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। तिकोनिया क्षेत्र में बड़े नाले में गाद और रुकावट मिलने पर नगर आयुक्त और सिटी मजिस्ट्रेट ने तत्काल सफाई के निर्देश दिए। जेसीबी और सफाई टीम की मदद से नाले की सफाई शुरू कराई गई, ताकि पानी की निकासी बेहतर हो सके। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान सावधानी बरतें और मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करें।

#Haldwani #Nainital #Uttarakhand #HeavyRain #OrangeAlert #RainAlert #HaldwaniNews #NainitalNews #UttarakhandNews #MunicipalCorporation #RainUpdate #WeatherUpdate #Monsoon2026 #BreakingNews #NewsReel #HaldwaniExpress #UttarakhandLive

नैनीताल जिले में मौसम विभाग के ऑरेंज अलर्ट के बाद बुधवार सुबह से लगातार बारिश जारी है। बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी, जिसके बाद नगर निगम और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। तिकोनिया क्षेत्र में बड़े नाले में गाद और रुकावट मिलने पर नगर आयुक्त और सिटी मजिस्ट्रेट ने तत्काल सफाई के निर्देश दिए। जेसीबी और सफाई टीम की मदद से नाले की सफाई शुरू कराई गई, ताकि पानी की निकासी बेहतर हो सके। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान सावधानी बरतें और मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करें। #Haldwani #Nainital #Uttarakhand #HeavyRain #OrangeAlert #RainAlert #HaldwaniNews #NainitalNews #UttarakhandNews #MunicipalCorporation #RainUpdate #WeatherUpdate #Monsoon2026 #BreakingNews #NewsReel #HaldwaniExpress #UttarakhandLive