
चौकी घुवारा, थाना भगवा पुलिस ने जुंआ के फड़ में मारा छापा - जुंआ खेल रहे 4 जुंवारी गिरफ्तार, ₹7900 नगद राशि, 2 मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन बरामद
पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा के निर्देशानुसार छतरपुर पुलिस द्वारा जुआ खेलने वालों एवं संचालन करने वालों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है।
चौकी घुवारा थाना भगवा पुलिस को विगत दिवस सायंकाल क्षेत्र भ्रमण के दौरान कस्बा घुवारा में जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हुई, पुलिस टीम संबंधित स्थान वार्ड क्रमांक 15, खेत के पास पहुंची।
जुंआ के फड़ में जुंआ खेल रहे 4 आरोपी
1. सुनील अहिरवार पिता काशीराम अहिरवार निवासी वार्ड क्रमांक 12 घुवारा
2. राजेंद्र अहिरवार पिता मिट्ठा अहिरवार निवासी वार्ड क्रमांक 12 घुवारा
3. मुबारिक खान पिता आसिम खान निवासी वार्ड क्रमांक 11 घुवारा
4. राकेश यादव पिता जोधा यादव निवासी ग्राम कुड़ैला थाना भगवा
से एवं जुआ के फड़ से ₹7900 रुपये नगद राशि, दो मोटरसाइकिल स्प्लेंडर एवं पैशन तथा चार मोबाइल फोन कुल कीमत करीब 1 लाख रुपए बरामद की गई। अभियुक्तों के विरुद्ध पब्लिक गैंबलिंग एक्ट की धारा में अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की गई।
उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं एसडीओपी बड़ा मलहरा श्री रोहित अलावा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भगवां निरीक्षक रामसिया चौधरी के नेतृत्व में चौकी प्रभारी घुवारा उप निरीक्षक मोहर सिंह सिकरवार, प्रधान आरक्षक केरल प्रसाद, आरक्षक राजेश प्रजापति, सुनील कुमार, पान सिंह यादव, हरि सिंह यादव, भरत अहिरवार, रोहित, प्रमोद एवं टीम की भूमिका रही।
Home Department of Madhya Pradesh Madhya Pradesh Police Jansampark Madhya Pradesh DIG Chhatarpur Range PRO Jansampark Chattarpur #mppolice #chhatarpur