
#सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में रामगोविंद चौधरी को दी गई श्रद्धांजलि
#विभिन्न दलों के नेताओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने व्यक्त की संवेदना, जनसेवा और संघर्ष को किया याद
#बलिया। पूर्व नेता प्रतिपक्ष, पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, लोकतंत्र सेनानी एवं आठ बार के विधायक रहे स्व. रामगोविंद चौधरी की स्मृति में रविवार को जलीलपुर स्थित उमा उत्सव वाटिका में सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने पहुंचकर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए और भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में #वक्ताओं ने स्व. रामगोविंद चौधरी के लंबे राजनीतिक जीवन, जनसेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े उनके कार्यों को याद किया। उनके निधन को राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए उनके विचारों और संघर्षों को आगे बढ़ाने की बात कही गई।
कार्यक्रम के आयोजक शेख #आरिफ अली ‘उर्फी भाई’ रहे। अध्यक्षता सुधाकर राय ने की, जबकि संचालन दिग्विजय सिंह ने किया।
पूर्व मंत्री #राजधारी सिंह ने कहा कि रामगोविंद चौधरी का पूरा राजनीतिक जीवन जनसेवा और समाज के कमजोर वर्गों की आवाज उठाने के लिए समर्पित रहा। उनके विचार और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देते रहेंगे।
फेफना विधायक #संग्राम सिंह यादव ने कहा कि रामगोविंद चौधरी जैसे जननेता का जाना राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने जीवनभर लोकतांत्रिक मूल्यों और जनता के हितों के लिए संघर्ष किया।
पूर्व विधायक #भगवान पाठक ने कहा कि रामगोविंद चौधरी का व्यक्तित्व सरल, संघर्षशील और जनसरोकारों से जुड़ा हुआ था। उनके साथ बिताए समय और उनकी जनसेवा को लोग लंबे समय तक याद रखेंगे।
#हैदर अली उर्फ टाइगर भाई ने कहा कि रामगोविंद चौधरी ने समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने का काम किया। श्रद्धांजलि सभा में विभिन्न विचारधाराओं से जुड़े लोगों की मौजूदगी उनके व्यापक जनसंपर्क और सामाजिक जुड़ाव को दर्शाती है।
श्रद्धांजलि सभा में फैजी अंसारी, विश्राम चौधरी, संजीव कुमार वर्मा, ताबिश भाई, डॉ. सुयब्बुल इस्लाम, गुड्डू मलिक, अंकित पासवान, सत्येंद्र राजभर, गणेश सोनी, डॉ. उमेश चंद, आशुतोष गुप्ता, दिनेश चौधरी, राजकुमार जायसवाल, जितेश सोनी, जयराम पाण्डेय, अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय जायसवाल, अरविन्द राय, सुमंत तिवारी, विनोद शंकर गुप्ता, जहीर आलम अंसारी, भोला सिंह, डेंजर भाई, राकेश चौधरी, नजरूल बारी, ओपी गुप्ता, सिंबू खान, आनंद मिश्रा, मदन जी, सपा नेत्री पावित्री देवी, संटू भाई, बड़क शर्मा, घनश्याम मोदनवाल, पिंकू भाई, ओमप्रकाश यादव, दीपक गुप्ता एवं ओबैदुल्लाह खान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
#रामगोविंदचौधरी #सर्वदलीयश्रद्धांजलिसभा #रामगोविंदचौधरीश्रद्धांजलि #सिकन्दरपुर #बलिया #समाजवादीपार्टी #राजनीति #श्रद्धांजलि #जनसेवा #पूर्वनेताप्रतिपक्ष #उत्तरप्रदेश #बलिया_न्यूज़ #बलिया24न्यूज़ #देवव्रतसंवाद