
CHANDIGARH TAJ HOTEL: चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित ताज होटल में छत्तीसगढ़ के रायपुर निवासी कारोबारी दीपक मित्तल(56 वर्ष) का शव 21 अक्टूबर की सुबह होटल के कमरे में मिला।
होटल कर्मचारियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब छह बजे होटल का वेटर कमरे में पहुंचा तो दरवाजा खुला हुआ था। अंदर दीपक मित्तल बिस्तर पर बेसुध पड़े मिले। वेटर ने उन्हें उठाने की कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद होटल प्रबंधन को सूचना दी गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
खबरों के मुताबिक, वह पंजाब सरकार की राशन किट आपूर्ति से जुड़े बड़े ठेकेदार थे और उनकी अपनी चावल मिलें भी थीं। उनकी मौत की सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, होटल के कमरे से शराब की बोतलें और कुछ दवाइयां मिली हैं। वहीं पुलिस के अनुसार, दीपक मित्तल के साथ एक युवती के होटल में आने की जानकारी मिली है। जांच के तहत युवती से पूछताछ की जा रही है। #chhattisgarh #raipur #raipurnews
Raipur, Raipur | Oct 21, 2026