गिरिडीह: हीरोडीह और धनवार थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित खोरीमहुआ रोड पर गुरुवार को 30 वर्षीय हैदर अंसारी की हत्या के विरोध में ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी ट्रैवल एजेंसी संचालक मोहम्मद इलियास और उसके भाई सनाउल्लाह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।
जानकारी के अनुसार, हैदर के माता-पिता समेत करीब 60 लोग हज यात्रा के बाद सऊदी अरब में फंस गए थे। गुरुवार सुबह हैदर अपने दोस्त के साथ माता-पिता की जानकारी लेने एजेंसी संचालक के घर पहुंचा था। परिजनों का आरोप है कि वहां विवाद के दौरान दोनों भाइयों ने हैदर के साथ मारपीट की और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। उसका दोस्त किसी तरह वहां से बचकर निकला।
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
#Giridih #KhoriMahua #HaiderAnsari #GiridihNews #JharkhandNews #RoadBlockade