#बालाघाट
कासनाला पुल निर्माण के लिए तीन किसानों की भूमि क्रय प्रस्तावित, 15 दिन में मांगी गई आपत्तियां
वारासिवनी तहसील के अंतर्गत बुदबुदा-नदीटोला मार्ग स्थित कासनाला में जलमग्नीय पुल निर्माण के लिए तीन भूमिस्वामियों की कुल 0.279 हेक्टेयर भूमि क्रय किए जाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। यह भूमि लोक निर्माण विभाग के सेतु निर्माण संभाग, बालाघाट के पक्ष में क्रय की जाएगी।
प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार, प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण के संबंध में यदि किसी व्यक्ति को कोई दावा अथवा आपत्ति हो तो वह सूचना जारी होने की तिथि से 15 दिनों के भीतर कलेक्ट्रेट कार्यालय में उपस्थित होकर अपना दावा या आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है। प्रस्ताव के अनुसार बुदबुदा निवासी झामसिंह पिता रामलाल की 0.129 हेक्टेयर, रमेश पिता तिलकचंद की 0.089 हेक्टेयर तथा राधेश्याम पिता रामलाल की 0.061 हेक्टेयर भूमि पुल निर्माण कार्य के लिए क्रय किए जाने का प्रस्ताव है। प्रशासन ने संबंधित पक्षों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपने दावा-आपत्तियां प्रस्तुत करने का आग्रह किया है।
#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #mprevenudeptt