Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi

नहरों में सिंचाई जलापूर्ति का डीएम ने किया निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने व रिसाव रोकने के दिए निर्देश बक्सर । जिले में किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध कराने की व्यवस्था का जायजा लेने के उद्देश्य से गुरुवार को जिला पदाधिकारी साहिला ने सोन नहर प्रमंडल के अंतर्गत विभिन्न नहर शाखाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नहरों में जलापूर्ति की स्थिति का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता को निर्देशित किया कि भूजल स्तर में लगातार कमी को देखते हुए किसानों के लिए नहरों के माध्यम से पर्याप्त सिंचाई जल उपलब्ध कराना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए तत्काल प्रभाव से कार्ययोजना तैयार कर सभी नहर शाखाओं में सुचारु जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के क्रम में बक्सर के 11 नंबर लख से लेकर जिले की सीमा स्थित सिकरौल तक नहर का अवलोकन किया गया। इस दौरान पाया गया कि नहर में पर्याप्त मात्रा में पानी का प्रवाह हो रहा है। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरे जिले में सोन नहर प्रमंडल के अंतर्गत आने वाली सभी शाखा नहरों में सिंचाई के लिए नियमित एवं पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान नहर के किनारे कई स्थानों पर अतिक्रमण भी पाया गया। इस पर जिला पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही नहरों में कचरा फेंकने पर रोक लगाने और पहले से जमा कचरे की सफाई कराने का भी आदेश दिया गया। सिकरौल स्थित ठोरा नदी पर बने नहर जलापूर्ति पुल से पानी के रिसाव की जानकारी मिलने पर जिला पदाधिकारी ने गंभीरता दिखाते हुए कार्यपालक अभियंता, सोन नहर प्रमंडल को तत्काल विभागीय उच्चाधिकारियों को सूचित करने तथा अभियंताओं की टीम के साथ स्थल निरीक्षण कर रिसाव रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव राकेश कुमार, कार्यपालक अभियंता सोन नहर प्रमंडल बक्सर, कार्यपालक अभियंता गंगा पंप नहर बक्सर सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Buxar, Buxar | Jun 11, 2026