सुखरानी की तहरीर पर पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट सहित गंभीर धाराओं में दर्ज किया मुकदमा
शाहजहांपुर। कोतवाली सिधौली क्षेत्र की महिला सुखरानी देवी अपने ही गांव के सुनील सिंह ऋषभ सिंह के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके साथ अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज तथा अन्य आपराधिक कृत्य किए गए, जिसके बाद उसने कोतवाली सिधौली पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।
महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सिधौली पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है तथा आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।