*10 हजार रुपये का इनामी वांछित आरोपी गिरफ्तार*
चित्तौड़गढ़, 11 जुलाई 2026। ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2 के तहत डूंगला थाना पुलिस एवं जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ तस्करों को अवैध पिस्टल एवं जिंदा कारतूस उपलब्ध कराने के मामले में फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर द्वारा फरार एवं वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिये चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2 के तहत थाना मंगलवाड पर दर्ज अवैध अफीम व अवैध पिस्टल मय जिंदा कारतुस परिवहन के मामले मे मादक पदार्थ तस्करो को अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले दस हजार रूपये के ईनामी वांछित अभियुक्त राजेश पिता नृसिंह जाति रेबारी निवासी रेबारियो की ढाणी थाना भदेसर जिला चित्तौडगढ़ को जिला स्पेशल टीम की मदद से डूंगला थाना पुलिस ने गिरफ्तार करने में