उत्तराखंड के कोटद्वार में 'मोहम्मद दीपक' के नाम से मशहूर जिम संचालक दीपक कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक एक कपड़ा व्यापारी को धमकाने और अभद्रता करने के आरोप में यह कार्यवाही की गई है.
पूरा मामला सोशल मीडिया (फेसबुक) पर उज्जैन मस्जिद विवाद को लेकर छिड़ी एक बहस और कमेंट्स से शुरू हुआ था.आरोप है कि फेसबुक कमेंट से नाराज होकर दीपक कुमार कोटद्वार के गंगा दत्त जोशी मार्ग स्थित एक साड़ी/कपड़े की दुकान पर पहुंच गए. वहां उन्होंने दुकानदार संजीव टांक के साथ गाली-गलौज की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी. यह पूरी घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में भी कैद हो गई.
पीड़ित व्यापारी की शिकायत (तहरीर) पर कोटद्वार पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं और माहौल बिगड़ने की आशंका को देखते हुए BNSS की धारा 170 के तहत दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया।