उत्तराखंड: अभी अभी पहाड़ों में एक विवाहिता ने उठाया ऐसा कदम कि परिजनों में मच गया कोहराम! पौड़ी के पिनानी गाँव में फौजी की पत्नी रहती थी सास के साथ गाँव में ! एक साल पहले ही हुई थी शादी!अचानक उठाया ऐसा कदम कि टूट गई सांसे! परिजनों ने सास पर लगाए टार्चर करने के आरोप!
पौड़ी के पाबौ ब्लॉक के पिनानी गांव में नवविवाहिता साक्षी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पूरे गांव में शोक छा गया। शनिवार सुबह दरवाजा न खुलने पर स्वजनों ने पुलिस को सूचना दी। देर शाम प्रशासन की टीम ने दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। साक्षी का विवाह एक साल पहले सुमित नेगी से हुआ था, जो भारतीय सेना में सेवारत हैं। मायके पक्ष ने उत्पीड़न का आरोप लगाया है, लेकिन अभी तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#PauriGarhwal #UttarakhandNews #Pabau #SrinagarVidhanSabha #PinaniVillage #SadNews #Uttarakhand #JusticeForSakshi #BreakingNews #DailyUttarakhand