Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur

कांग्रेस की बिजली गारंटी पर भाजपा का हमला, अखिलेश कपूर ने सरकार से मांगे जवाब Kullu Times प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं पर बढ़ते आर्थिक बोझ को लेकर भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर बड़ा हमला बोला है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश कपूर ने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस ने 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा कर जनता से समर्थन हासिल किया था, लेकिन सरकार बनने के लगभग चार वर्ष बाद भी यह वादा धरातल पर नहीं उतर पाया है। उन्होंने कहा कि मुफ्त बिजली देने के बजाय कांग्रेस सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं पर फ्यूल चार्ज, मिल्क सेस और अन्य अतिरिक्त शुल्कों का बोझ डाल दिया है। इससे प्रदेश के लाखों परिवारों का घरेलू बजट प्रभावित हुआ है और जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है। अखिलेश कपूर ने कहा कि कांग्रेस सरकार की कथनी और करनी में स्पष्ट अंतर दिखाई दे रहा है। चुनाव के समय राहत देने के बड़े-बड़े दावे किए गए थे, लेकिन आज उपभोक्ताओं को लगातार बढ़ते बिजली बिलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी चुनावी गारंटियों को पूरा करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। भाजपा प्रवक्ता ने यह भी कहा कि पहले से लागू 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना को भी सरकार ने विभिन्न शर्तों से जोड़ दिया है, जिसके कारण अनेक पात्र उपभोक्ता इसका लाभ नहीं ले पा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा और जनता के विरोध के बाद सरकार को अपने कुछ निर्णय वापस लेने पड़े, जिससे उसकी नीतिगत अस्थिरता उजागर हुई है। इस दौरान अखिलेश कपूर ने सरकार के समक्ष पांच महत्वपूर्ण प्रश्न भी उठाए। उन्होंने पूछा कि 300 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा आखिर कब पूरा किया जाएगा, बिजली पर फ्यूल चार्ज लगाने की आवश्यकता क्यों पड़ी, मुफ्त बिजली के दावे के बावजूद नए-नए शुल्क किस आधार पर लगाए जा रहे हैं, 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना पर अतिरिक्त शर्तें क्यों थोपी गईं और क्या सरकार मानती है कि उसके चुनावी वादों और वर्तमान नीतियों के बीच बड़ा अंतर है। अखिलेश कपूर ने कहा कि प्रदेश की जनता अब सरकार से जवाब चाहती है। उन्होंने कांग्रेस सरकार से चुनावी वादों को पूरा करने और बिजली उपभोक्ताओं को वास्तविक राहत देने की मांग की। साथ ही कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनता के हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी और सरकार को उसके वादों की याद दिलाती रहेगी।उन्होंने कहा कि यदि सरकार जनता से किए गए अपने वादों को पूरा नहीं करती है तो आने वाले समय में प्रदेश की जनता इसका लोकतांत्रिक जवाब देने के लिए तैयार बैठी है। Akhilesh Kapoor BJP Himachal Pradesh

Kullu, Kullu | Jun 25, 2026

MORE NEWS

🔺एसडीए अलाउंस योजना बंद करने के फैसले पर विरोध
योजना बहाल करने की मांग को लेकर एडीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल
एसडीए केंद्रों से जुड़े 25 हजार से अधिक विद्यार्थियों की बढ़ी चिंता

🔺एसडीए अलाउंस योजना बंद करने के फैसले पर विरोध योजना बहाल करने की मांग को लेकर एडीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल एसडीए केंद्रों से जुड़े 25 हजार से अधिक विद्यार्थियों की बढ़ी चिंता

Kullu, Kullu | Jun 25, 2026

कल्याण विभाग की जिला स्तरीय समिति कि बैठक अतिरिक्त उपायुक्त ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश 

Kullu Times 

कल्याण विभाग  के अंतर्गत जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति सहित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार ने की।    बैठकों का संचालन जिला कल्याण अधिकारी गिरधारी लाल शर्मा  ने किया  इस दौरान , एएसपी संजीव चौहान, जिला न्यायवादी सहित गैर सरकारी सदस्य  मौजूद रहे।  जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए  उन्होंने अभियोजन  तथा पुलिस विभाग को लंबित मामलों की सुनवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभिन्न न्यायालय में अनुसूचित जाति व जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत 64 मामले लंबित हैं। इनमें 59 मामले सत्र न्यायालय कुल्लू और 5 मामले सत्र न्यायालय रामपुर में लंबित हैं।मैनुअल स्कैवेंजर्स एक्ट 2013 के अंतर्गत जिला स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता  सफाई कर्मचारियों  के  वेतन, कार्यों के घंटे, ईपीएफ तथा ओवरटाइम के वेतन के संबंध में भी  निर्धारित नियमों के अनुसार सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए    उन्होंने निर्देश दिए कि  सफाई कर्मियों को नियमानुसार यूनिफॉर्म, जूते तथा सफाई की आवश्यक किट प्रदान की जानी चाहिए। इसके अतिरिक्त नियोक्ता एजेंसी द्वारा सफाई कर्मियों का सप्ताह में दो बार  हेल्थ चेकअप होना चाहिए।राष्ट्रीय न्यास अधिनियम  1999 के अन्तर्गत जिला की स्थानीय स्तरीय समिति (एल०एल०सी०)  कि बैठक कि अध्यक्षता करते हुए  स्वपरायणता, अंगघात, मानसिक मंदता और बहु निःशक्तता इन चार प्रकार की विकलांगताओं से ग्रस्त व्यक्तियों के 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने के उपरान्त उनकी ओर से माता-पिता व उनके रिश्तेदार वैधानिक रूप से कोई निर्णय नहीं ले सकते हैं । उनके  विशेष विषयों पर निर्णय लेने हेतु वैधानिक रूप से कानूनी संरक्षक  बनाने के लिए भी समिति द्वारा अनुमोदन किया गया । उन्होंने जिला  दिव्यांगता समिति की बैठक करते हुए उन्होंने दिव्यांगों की पहचान करने के लिए  दिव्यांग प्रमाण पत्र  जारी करने के लिए  आधिकाधिक दिव्यांग शिविर लागने तथा  जारे करने के लिए   आधार का अद्यतन करने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए  प्रधानमंत्री के नए- 15 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कुल्लू अखाड़ा स्थित कब्रिस्तान के पुनर्निर्माण  के लिए नगर परिषद के अधिकारियों को जायजा लेने के  निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के कल्याण के लिए चलाई योजनाओं का अधिकारी समय पर लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें। विभिन्न विकास कार्यों को भी गति प्रदान कर निर्धारित अवधि में पूरा करें।  उन्होंने पूर्व मैट्रिक छात्रवृत्ति के अंतर्गत शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला के समस्त स्कूलों में अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों की संख्या का आकलन कर सभी छात्रों को उक्त योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति प्रदान करना सुनिश्चित करें।

कल्याण विभाग की जिला स्तरीय समिति कि बैठक अतिरिक्त उपायुक्त ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश Kullu Times कल्याण विभाग के अंतर्गत जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति सहित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार ने की। बैठकों का संचालन जिला कल्याण अधिकारी गिरधारी लाल शर्मा ने किया इस दौरान , एएसपी संजीव चौहान, जिला न्यायवादी सहित गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे। जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने अभियोजन तथा पुलिस विभाग को लंबित मामलों की सुनवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभिन्न न्यायालय में अनुसूचित जाति व जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत 64 मामले लंबित हैं। इनमें 59 मामले सत्र न्यायालय कुल्लू और 5 मामले सत्र न्यायालय रामपुर में लंबित हैं।मैनुअल स्कैवेंजर्स एक्ट 2013 के अंतर्गत जिला स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता सफाई कर्मचारियों के वेतन, कार्यों के घंटे, ईपीएफ तथा ओवरटाइम के वेतन के संबंध में भी निर्धारित नियमों के अनुसार सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए उन्होंने निर्देश दिए कि सफाई कर्मियों को नियमानुसार यूनिफॉर्म, जूते तथा सफाई की आवश्यक किट प्रदान की जानी चाहिए। इसके अतिरिक्त नियोक्ता एजेंसी द्वारा सफाई कर्मियों का सप्ताह में दो बार हेल्थ चेकअप होना चाहिए।राष्ट्रीय न्यास अधिनियम 1999 के अन्तर्गत जिला की स्थानीय स्तरीय समिति (एल०एल०सी०) कि बैठक कि अध्यक्षता करते हुए स्वपरायणता, अंगघात, मानसिक मंदता और बहु निःशक्तता इन चार प्रकार की विकलांगताओं से ग्रस्त व्यक्तियों के 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने के उपरान्त उनकी ओर से माता-पिता व उनके रिश्तेदार वैधानिक रूप से कोई निर्णय नहीं ले सकते हैं । उनके विशेष विषयों पर निर्णय लेने हेतु वैधानिक रूप से कानूनी संरक्षक बनाने के लिए भी समिति द्वारा अनुमोदन किया गया । उन्होंने जिला दिव्यांगता समिति की बैठक करते हुए उन्होंने दिव्यांगों की पहचान करने के लिए दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करने के लिए आधिकाधिक दिव्यांग शिविर लागने तथा जारे करने के लिए आधार का अद्यतन करने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए प्रधानमंत्री के नए- 15 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कुल्लू अखाड़ा स्थित कब्रिस्तान के पुनर्निर्माण के लिए नगर परिषद के अधिकारियों को जायजा लेने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के कल्याण के लिए चलाई योजनाओं का अधिकारी समय पर लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें। विभिन्न विकास कार्यों को भी गति प्रदान कर निर्धारित अवधि में पूरा करें। उन्होंने पूर्व मैट्रिक छात्रवृत्ति के अंतर्गत शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला के समस्त स्कूलों में अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों की संख्या का आकलन कर सभी छात्रों को उक्त योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति प्रदान करना सुनिश्चित करें।

Kullu, Kullu | Jun 25, 2026

कुल्लू में भगवान रघुनाथ के मंदिर में मनाया गया जल विहार उत्सव
निर्जला एकादशी के अवसर पर होता है आयोजन
सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए भगवान रघुनाथ के दर्शन

Kullu Times 

भगवान रघुनाथ के कारदार दानवेंद्र सिंह ने बताया कि भगवान रघुनाथ के मंदिर में जल विहार भी एक मुख्य उत्सवों में शामिल है। इसके अलावा भगवान रघुनाथ के मंदिर में दशहरा, बसंत, अन्नकूट, वन विहार भी मुख्य उत्सवों की तरह बनाए जाते हैं।

कुल्लू में भगवान रघुनाथ के मंदिर में मनाया गया जल विहार उत्सव निर्जला एकादशी के अवसर पर होता है आयोजन सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए भगवान रघुनाथ के दर्शन Kullu Times भगवान रघुनाथ के कारदार दानवेंद्र सिंह ने बताया कि भगवान रघुनाथ के मंदिर में जल विहार भी एक मुख्य उत्सवों में शामिल है। इसके अलावा भगवान रघुनाथ के मंदिर में दशहरा, बसंत, अन्नकूट, वन विहार भी मुख्य उत्सवों की तरह बनाए जाते हैं।

Kullu, Kullu | Jun 25, 2026

विद्यालयों में मानसून से पहले राशन आपूर्ति सुनिश्चित बनाएं : अश्वनी कुमार    

Kullu Times 

अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को पीएम पोषण योजना की समीक्षा के लिए बैठक का आयोजन किया गया।
   अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि छात्रों को पौष्टिक भोजन प्रदान करने के लिए पीएम पोषण योजना के दिशानिर्देशों पर चार प्रकार के साप्ताहिक मेनू की जानकारी साझा करें।उन्होंने स्कूल प्रबंधन को निर्धारित मेनू का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों, खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों और स्कूल प्रबंधन को इन निर्देशों का सख्त अनुपालन सुनिश्चित करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों के पोषण स्तर, स्वास्थ्य और कल्याण में सुधार के लिए नियमित रूप से जमीनी स्तर पर निगरानी, निरीक्षण और फॉलो-अप सुनिश्चित किया जाएगा।
   बैठक में जानकारी दी गई कि जिला कुल्लू के सभी स्कूलों में पीएम पोषण योजना को पूरी प्रतिबद्धता के साथ लागू किया जा रहा है। इससे प्री-प्राइमरी, प्राइमरी और अप्पर प्राइमरी स्तर के कुल 34,950 छात्र लाभान्वित हो रहे हैं।
    भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, स्वच्छ रसोई शेड और छात्रों के लिए सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए रसोइयों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। जिला के 991 स्कूलों में न्यूट्रिशन गार्डन स्थापित किए जा चुके हैं, जिनमें से 764 स्कूलों ने उपलब्ध भूमि पर, 338 स्कूलों ने भूमि के साथ-साथ बर्तनों , गमलों में, और 227 स्कूलों ने विशेष रूप से बर्तनों और गमलों में न्यूट्रिशन गार्डन तैयार किए हैं। वर्तमान में 8 स्कूलों में कार्य प्रगति पर है। इस पहल के तहत पूरे जिले में स्कूल परिसरों के भीतर लगभग 8 बीघा भूमि का उपयोग किया गया है।
    स्थानीय समुदायों और स्कूल प्रबंधन समितियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए 'तिथि भोजन' योजना को लोकप्रिय बनाया जा रहा है। इस तिमाही के दौरान जिला के 11 स्कूलों में 'तिथि भोजन दिवस' मनाया गया जिसमें कोई भी व्यक्ति विद्यालयों के लिए मध्याह्न भोजन प्रायोजित कर सकता है। अतिरिक्त उपायुक्त ने समुदायों को बच्चों के भोजन के लिए ताजे फल और सब्जियां स्वैच्छिक रूप से दान करने के लिए प्रेरित करने पर बल दिया। उप-निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ने कुल्लू के विभिन्न ब्लॉकों के लिए बजट आबंटन की विस्तृत जानकारी  दी।
   बैठक की कार्यवाही का संचालन उपनिदेशक क्वालिटी कंट्रोल सुनील दत ठाकुर ने किया। बैठक में उपनिदेशक उच्च शिक्षा देसराज डोगरा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
--

विद्यालयों में मानसून से पहले राशन आपूर्ति सुनिश्चित बनाएं : अश्वनी कुमार Kullu Times अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को पीएम पोषण योजना की समीक्षा के लिए बैठक का आयोजन किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि छात्रों को पौष्टिक भोजन प्रदान करने के लिए पीएम पोषण योजना के दिशानिर्देशों पर चार प्रकार के साप्ताहिक मेनू की जानकारी साझा करें।उन्होंने स्कूल प्रबंधन को निर्धारित मेनू का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों, खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों और स्कूल प्रबंधन को इन निर्देशों का सख्त अनुपालन सुनिश्चित करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों के पोषण स्तर, स्वास्थ्य और कल्याण में सुधार के लिए नियमित रूप से जमीनी स्तर पर निगरानी, निरीक्षण और फॉलो-अप सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक में जानकारी दी गई कि जिला कुल्लू के सभी स्कूलों में पीएम पोषण योजना को पूरी प्रतिबद्धता के साथ लागू किया जा रहा है। इससे प्री-प्राइमरी, प्राइमरी और अप्पर प्राइमरी स्तर के कुल 34,950 छात्र लाभान्वित हो रहे हैं। भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, स्वच्छ रसोई शेड और छात्रों के लिए सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए रसोइयों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। जिला के 991 स्कूलों में न्यूट्रिशन गार्डन स्थापित किए जा चुके हैं, जिनमें से 764 स्कूलों ने उपलब्ध भूमि पर, 338 स्कूलों ने भूमि के साथ-साथ बर्तनों , गमलों में, और 227 स्कूलों ने विशेष रूप से बर्तनों और गमलों में न्यूट्रिशन गार्डन तैयार किए हैं। वर्तमान में 8 स्कूलों में कार्य प्रगति पर है। इस पहल के तहत पूरे जिले में स्कूल परिसरों के भीतर लगभग 8 बीघा भूमि का उपयोग किया गया है। स्थानीय समुदायों और स्कूल प्रबंधन समितियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए 'तिथि भोजन' योजना को लोकप्रिय बनाया जा रहा है। इस तिमाही के दौरान जिला के 11 स्कूलों में 'तिथि भोजन दिवस' मनाया गया जिसमें कोई भी व्यक्ति विद्यालयों के लिए मध्याह्न भोजन प्रायोजित कर सकता है। अतिरिक्त उपायुक्त ने समुदायों को बच्चों के भोजन के लिए ताजे फल और सब्जियां स्वैच्छिक रूप से दान करने के लिए प्रेरित करने पर बल दिया। उप-निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ने कुल्लू के विभिन्न ब्लॉकों के लिए बजट आबंटन की विस्तृत जानकारी दी। बैठक की कार्यवाही का संचालन उपनिदेशक क्वालिटी कंट्रोल सुनील दत ठाकुर ने किया। बैठक में उपनिदेशक उच्च शिक्षा देसराज डोगरा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। --

Kullu, Kullu | Jun 25, 2026

रघुपुर गढ़ की ऊँचाइयों पर सिर्फ नज़ारे नहीं मिलते,
वहाँ मिलती है प्रकृति की वो शांति, जो दिल को सुकून दे जाती है।" 🌿

रघुपुर गढ़ की ऊँचाइयों पर सिर्फ नज़ारे नहीं मिलते, वहाँ मिलती है प्रकृति की वो शांति, जो दिल को सुकून दे जाती है।" 🌿

Kullu, Kullu | Jun 25, 2026

कांग्रेस की बिजली गारंटी पर भाजपा का हमला, अखिलेश कपूर ने सरकार से मांगे जवाब Kullu Times प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं पर बढ़ते आर्थिक बोझ को लेकर भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर बड़ा हमला बोला है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश कपूर ने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस ने 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा कर जनता से समर्थन हासिल किया था, लेकिन सरकार बनने के लगभग चार वर्ष बाद भी यह वादा धरातल पर नहीं उतर पाया है। उन्होंने कहा कि मुफ्त बिजली देने के बजाय कांग्रेस सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं पर फ्यूल चार्ज, मिल्क सेस और अन्य अतिरिक्त शुल्कों का बोझ डाल दिया है। इससे प्रदेश के लाखों परिवारों का घरेलू बजट प्रभावित हुआ है और जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है। अखिलेश कपूर ने कहा कि कांग्रेस सरकार की कथनी और करनी में स्पष्ट अंतर दिखाई दे रहा है। चुनाव के समय राहत देने के बड़े-बड़े दावे किए गए थे, लेकिन आज उपभोक्ताओं को लगातार बढ़ते बिजली बिलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी चुनावी गारंटियों को पूरा करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। भाजपा प्रवक्ता ने यह भी कहा कि पहले से लागू 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना को भी सरकार ने विभिन्न शर्तों से जोड़ दिया है, जिसके कारण अनेक पात्र उपभोक्ता इसका लाभ नहीं ले पा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा और जनता के विरोध के बाद सरकार को अपने कुछ निर्णय वापस लेने पड़े, जिससे उसकी नीतिगत अस्थिरता उजागर हुई है। इस दौरान अखिलेश कपूर ने सरकार के समक्ष पांच महत्वपूर्ण प्रश्न भी उठाए। उन्होंने पूछा कि 300 यूनिट मुफ्त बिजली का वादा आखिर कब पूरा किया जाएगा, बिजली पर फ्यूल चार्ज लगाने की आवश्यकता क्यों पड़ी, मुफ्त बिजली के दावे के बावजूद नए-नए शुल्क किस आधार पर लगाए जा रहे हैं, 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना पर अतिरिक्त शर्तें क्यों थोपी गईं और क्या सरकार मानती है कि उसके चुनावी वादों और वर्तमान नीतियों के बीच बड़ा अंतर है। अखिलेश कपूर ने कहा कि प्रदेश की जनता अब सरकार से जवाब चाहती है। उन्होंने कांग्रेस सरकार से चुनावी वादों को पूरा करने और बिजली उपभोक्ताओं को वास्तविक राहत देने की मांग की। साथ ही कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनता के हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी और सरकार को उसके वादों की याद दिलाती रहेगी।उन्होंने कहा कि यदि सरकार जनता से किए गए अपने वादों को पूरा नहीं करती है तो आने वाले समय में प्रदेश की जनता इसका लोकतांत्रिक जवाब देने के लिए तैयार बैठी है। Akhilesh Kapoor BJP Himachal Pradesh - Kullu News