वन्दे भारत लाइव न्यूज़ : 🚨 वन्दे भारत न्यूज़ | प्रवीण कुमार
मथुरा: 2.90 करोड़ रुपये की चोरी का बड़ा खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
मथुरा/चौमुहां। थाना जैंत पुलिस एवं सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सुनरख क्षेत्र में हुई करीब 2.90 करोड़ रुपये की सनसनीखेज चोरी का सफल खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और चोरी की गई रकम व अन्य सामान की बरामदगी के लिए आगे की कार्रवाई जारी है। इस बड़ी सफलता से जिले में पुलिस की सक्रियता और अपराधियों पर शिकंजा कसने की कार्रवाई को मजबूती मिली है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है तथा जल्द ही विस्तृत खुलासा किया जाएगा।
वन्दे भारत न्यूज़
रिपोर्ट:
Hodal, Palwal | Jul 14, 2026