Public App Logo
Jansamasya
Janmashtami
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh

14 अगस्त तक चलेगा टीबी मुक्त अभियान, सभी प्रखंडों में 9091 स्क्रीनिंग और 1026 एक्स-रे का लक्ष्य डीएम ने कहा— चेकलिस्ट बनाकर समय सीमा में पूरा करें कार्य, डेंगू रोकथाम के लिए फॉगिंग व जल निकासी पर भी दिया जोर लखीसराय। जिले में टीबी मुक्त भारत अभियान को गति देने के लिए सोमवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में अंतर-विभागीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग ने जिले में चल रहे टीबी उन्मूलन अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए आगामी कार्ययोजना प्रस्तुत की। डीएम ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्वास्थ्य) सुधांशु नारायण ने पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से बताया कि जिले के उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में विशेष स्क्रीनिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत संदिग्ध मरीजों की पहचान कर उनकी जांच, उपचार और नियमित फॉलो-अप सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सभी प्रखंडों में साप्ताहिक आधार पर 9091 स्क्रीनिंग तथा 1026 एक्स-रे करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि स्क्रीनिंग के दौरान चिन्हित टीबी मरीजों का समय पर इलाज, प्रत्येक तीन माह पर स्वास्थ्य जांच और आवश्यक चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अब तक केवल टीबी पॉजिटिव मरीजों का ही डेटा पोर्टल पर अपलोड किया जाता था, लेकिन अब पॉजिटिव के साथ-साथ नेगेटिव मामलों की भी ऑनलाइन प्रविष्टि अनिवार्य कर दी गई है। यह विशेष अभियान 14 अगस्त 2026 तक चलेगा। बैठक में डीएम ने रामगढ़ चौक प्रखंड के कार्यों की सराहना करते हुए उसे अन्य प्रखंडों के लिए मॉडल बताया। उन्होंने सभी प्रखंडों को उसी तर्ज पर कार्य करने, आशा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा जहां आवश्यकता हो वहां एक्स-रे मशीन की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। खराब मशीनों की सूचना तत्काल संबंधित विभाग को उपलब्ध कराने को भी कहा। साथ ही सभी विभागों को स्पष्ट चेकलिस्ट बनाकर तय समय सीमा में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत डेंगू एवं चिकनगुनिया की रोकथाम की भी समीक्षा की गई। प्रस्तुति में जलजमाव वाले क्षेत्रों की पहचान, नियमित साफ-सफाई, जल निकासी और जन-जागरूकता अभियान पर विशेष जोर दिया गया। डीएम ने नगर परिषद को संभावित जलजमाव वाले इलाकों में नियमित सफाई, फॉगिंग और जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी को सभी विद्यालयों में बच्चों को डेंगू से बचाव के लिए फुल स्लीव्स के कपड़े, जूते और मोजे पहनकर आने के संबंध में आवश्यक निर्देश जारी करने को कहा। बैठक में अपर समाहर्ता नीरज कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार, सिविल सर्जन डॉ. जयप्रकाश, जिला पंचायत राज पदाधिकारी पम्मी रानी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता राहुल कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Lakhisarai, Lakhisarai | Jul 20, 2026

MORE NEWS

गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, लखीसराय में स्टार्टअप पिच डेक निर्माण पर कार्यशाला आयोजित
लखीसराय। बिहार सरकार की बिहार स्टार्टअप नीति के तहत युवाओं में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, लखीसराय में स्टार्टअप पिच डेक  निर्माण" विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपने अभिनव विचारों को सफल स्टार्टअप में बदलने तथा निवेशकों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का प्रशिक्षण देना था।
कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजू एम. तुगनायत ने किया। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा के साथ नवाचार और उद्यमिता का समन्वय समय की आवश्यकता है। उन्होंने छात्रों से नौकरी तलाशने के बजाय रोजगार सृजक बनने और अपने नवाचारों के माध्यम से समाज व राष्ट्र के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जिला उद्योग केंद्र, लखीसराय के महाप्रबंधक रूपेश कुमार झा ने बिहार स्टार्टअप नीति के तहत मिलने वाली वित्तीय सहायता, इन्क्यूबेशन, मेंटरशिप और अन्य सुविधाओं की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को अपने विचारों को स्टार्टअप के रूप में विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यशाला के मुख्य वक्ता दयानंद कुमार मेहता (संस्थापक, स्किल दर्पण) ने प्रभावी पिच डेक तैयार करने की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने समस्या की पहचान, समाधान, बिजनेस मॉडल, लक्ष्य बाजार, प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त, वित्तीय योजना और निवेशकों के समक्ष प्रभावशाली प्रस्तुति के महत्वपूर्ण पहलुओं को उदाहरणों के साथ समझाया।
स्टार्टअप कोऑर्डिनेटर चंदन कुमार ने बिहार स्टार्टअप कार्यक्रम के अंतर्गत उपलब्ध अवसरों, आवेदन प्रक्रिया और सहायता तंत्र की जानकारी दी। वहीं उद्योग विस्तार पदाधिकारी दिलीप कुमार ने उद्योग विभाग की विभिन्न स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाओं से विद्यार्थियों को अवगत कराते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।
कार्यशाला में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने स्टार्टअप विचारों एवं पिच डेक निर्माण से जुड़े प्रश्नों पर विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों से नवाचार आधारित उद्यम स्थापित कर बिहार के स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षकगण, जिला उद्योग केंद्र के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, लखीसराय में स्टार्टअप पिच डेक निर्माण पर कार्यशाला आयोजित लखीसराय। बिहार सरकार की बिहार स्टार्टअप नीति के तहत युवाओं में नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, लखीसराय में स्टार्टअप पिच डेक निर्माण" विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपने अभिनव विचारों को सफल स्टार्टअप में बदलने तथा निवेशकों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का प्रशिक्षण देना था। कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजू एम. तुगनायत ने किया। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा के साथ नवाचार और उद्यमिता का समन्वय समय की आवश्यकता है। उन्होंने छात्रों से नौकरी तलाशने के बजाय रोजगार सृजक बनने और अपने नवाचारों के माध्यम से समाज व राष्ट्र के विकास में योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला उद्योग केंद्र, लखीसराय के महाप्रबंधक रूपेश कुमार झा ने बिहार स्टार्टअप नीति के तहत मिलने वाली वित्तीय सहायता, इन्क्यूबेशन, मेंटरशिप और अन्य सुविधाओं की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को अपने विचारों को स्टार्टअप के रूप में विकसित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला के मुख्य वक्ता दयानंद कुमार मेहता (संस्थापक, स्किल दर्पण) ने प्रभावी पिच डेक तैयार करने की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने समस्या की पहचान, समाधान, बिजनेस मॉडल, लक्ष्य बाजार, प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त, वित्तीय योजना और निवेशकों के समक्ष प्रभावशाली प्रस्तुति के महत्वपूर्ण पहलुओं को उदाहरणों के साथ समझाया। स्टार्टअप कोऑर्डिनेटर चंदन कुमार ने बिहार स्टार्टअप कार्यक्रम के अंतर्गत उपलब्ध अवसरों, आवेदन प्रक्रिया और सहायता तंत्र की जानकारी दी। वहीं उद्योग विस्तार पदाधिकारी दिलीप कुमार ने उद्योग विभाग की विभिन्न स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाओं से विद्यार्थियों को अवगत कराते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। कार्यशाला में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने स्टार्टअप विचारों एवं पिच डेक निर्माण से जुड़े प्रश्नों पर विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों से नवाचार आधारित उद्यम स्थापित कर बिहार के स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षकगण, जिला उद्योग केंद्र के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Lakhisarai, Lakhisarai | Jul 27, 2026

लखीसराय युवा राजद जिलाध्यक्ष विनय साव गिरफ्तार, बताया जा रहा है NEET पेपर लीक को लेकर छात्र आंदोलन  के दौरान हुए उपद्रव है कारण।

लखीसराय युवा राजद जिलाध्यक्ष विनय साव गिरफ्तार, बताया जा रहा है NEET पेपर लीक को लेकर छात्र आंदोलन के दौरान हुए उपद्रव है कारण।

Lakhisarai, Lakhisarai | Jul 26, 2026

14 अगस्त तक चलेगा टीबी मुक्त अभियान, सभी प्रखंडों में 9091 स्क्रीनिंग और 1026 एक्स-रे का लक्ष्य डीएम ने कहा— चेकलिस्ट बनाकर समय सीमा में पूरा करें कार्य, डेंगू रोकथाम के लिए फॉगिंग व जल निकासी पर भी दिया जोर लखीसराय। जिले में टीबी मुक्त भारत अभियान को गति देने के लिए सोमवार को समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में अंतर-विभागीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग ने जिले में चल रहे टीबी उन्मूलन अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए आगामी कार्ययोजना प्रस्तुत की। डीएम ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरा करने का निर्देश दिया। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्वास्थ्य) सुधांशु नारायण ने पावर प्वाइंट प्रस्तुति के माध्यम से बताया कि जिले के उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में विशेष स्क्रीनिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत संदिग्ध मरीजों की पहचान कर उनकी जांच, उपचार और नियमित फॉलो-अप सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सभी प्रखंडों में साप्ताहिक आधार पर 9091 स्क्रीनिंग तथा 1026 एक्स-रे करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि स्क्रीनिंग के दौरान चिन्हित टीबी मरीजों का समय पर इलाज, प्रत्येक तीन माह पर स्वास्थ्य जांच और आवश्यक चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अब तक केवल टीबी पॉजिटिव मरीजों का ही डेटा पोर्टल पर अपलोड किया जाता था, लेकिन अब पॉजिटिव के साथ-साथ नेगेटिव मामलों की भी ऑनलाइन प्रविष्टि अनिवार्य कर दी गई है। यह विशेष अभियान 14 अगस्त 2026 तक चलेगा। बैठक में डीएम ने रामगढ़ चौक प्रखंड के कार्यों की सराहना करते हुए उसे अन्य प्रखंडों के लिए मॉडल बताया। उन्होंने सभी प्रखंडों को उसी तर्ज पर कार्य करने, आशा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा जहां आवश्यकता हो वहां एक्स-रे मशीन की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। खराब मशीनों की सूचना तत्काल संबंधित विभाग को उपलब्ध कराने को भी कहा। साथ ही सभी विभागों को स्पष्ट चेकलिस्ट बनाकर तय समय सीमा में कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत डेंगू एवं चिकनगुनिया की रोकथाम की भी समीक्षा की गई। प्रस्तुति में जलजमाव वाले क्षेत्रों की पहचान, नियमित साफ-सफाई, जल निकासी और जन-जागरूकता अभियान पर विशेष जोर दिया गया। डीएम ने नगर परिषद को संभावित जलजमाव वाले इलाकों में नियमित सफाई, फॉगिंग और जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं जिला शिक्षा पदाधिकारी को सभी विद्यालयों में बच्चों को डेंगू से बचाव के लिए फुल स्लीव्स के कपड़े, जूते और मोजे पहनकर आने के संबंध में आवश्यक निर्देश जारी करने को कहा। बैठक में अपर समाहर्ता नीरज कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार, सिविल सर्जन डॉ. जयप्रकाश, जिला पंचायत राज पदाधिकारी पम्मी रानी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता राहुल कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे। - Lakhisarai News