
महिला थाना नाबालिग अपह्ता को महज 24 घण्टे मे किया दस्तयाब व एक आरोपी को किया गिरफ्तार।
सवाई माधोपुर पुलिस मुख्यालय जयपुर एव महानिरीक्षक भरतपुर रेन्ज भरतपुर द्वारा अपराध नियत्रंण एव महिला एवं बच्चो के विरुद्ध अपराधो में वांछित अपराधियो की अतिशीघ्र धरपकड हेतु मिले गये दिशा निर्देशों की पालना मे सुश्री ज्येष्ठा मंत्रैयी (IPS) पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला-सवाई माधोपुर के निर्देशन में एवं अति. पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर विजय सिह मीना आरपीएस व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसआईसीएडब्ल्यु जिला सवाई माधोपुर सतीश वर्मा आरपीएस के सुपरविजन व थानाधिकारी महिला थाना रुकमणी पु.नि. के नेतृत्व मे गवित टीम द्वारा महिला थाना पर दर्ज मुम 66/2026 धारा 137(2), 351(2), 127(3), 75(2), 77, 78(2) बीएनएस प 7/8 पोक्सो अधिनियम थाना महिला सवाई माधोपुर ने अभियुक्त अमन करण पुत्र गोवर्धन कण्डेरा उम्र 22 साल निवासी 231-बी, श्रीनाथपुरम्, आवासीय नाला के पास, थाना आरकेपुरम कोटा को गिरफ्तार किया गया। जिससे प्रकरण हाजा में अनुसंधान जारी है।
घटना का विवरण: पीड़िता की मा द्वारा महिला थाना पर उपस्थित होकर दर्ज कराया कि दिनांक 13.07. 2026 को मेरी बेटी को आरोपी अमन करण अपहरण करके ले गया है। उक्त पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी के विरुद्द दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया। चूंकि प्रकरण हाजा मे घटना नाबालिग महिला अपराध से सम्बधित होने पर गम्भीरता से लेते हुये थाना स्तर पर टीम गठित की गई जिन्होने मुखबीर खास एय आसूचना सकंलन के आधार त्वरित कार्यवाही करते हुये नाबालिग को दस्तयाब किया जाकर आरोपी को डिटेन किया गया जिसे बाद अनुसंधान गिरफ्तार किया गया जिससे तफ्तीश जारी है।