घुमारवीं में कोटपा के तहत 25 लोगों के चालान, तंबाकू नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई
घुमारवीं बाजार में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा) 2003 के तहत विशेष जांच अभियान चलाकर 25 लोगों के चालान किए। यह कार्रवाई सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने और तंबाकू बिक्री नियमों का उल्लंघन करने पर की गई। अभियान में स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग और ड्रग इंस्पेक्टर की टीम शामिल रही। अधिकारियों ने दुकानदारों और लोगों को तंबाकू नियंत्रण कानूनों का पालन करने की सख्त हिदायत दी और कहा कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को तंबाकू से होने वाले गंभीर रोगों के प्रति जागरूक रहने की अपील भी की।
#घुमारवीं #Bilaspur #HimachalPradesh #तंबाकू_निषेध #HealthDepartment #यूनिक_टुडे_न्यूज़ #UTHimachal #NetChat