साइबर अपराधों से बचाव के लिए जिला पुलिस का जागरूकता अभियान तेज। थाना साइबर क्राइम की टीम ने हार्टट्रोन स्किल सेंटर जगाधरी में पहुंचकर छात्रों और आमजन को दिए सुरक्षा के महत्वपूर्ण सुझाव। ठगी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं या साइबर क्राइम पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करें।