भारतमाला एक्सप्रेसवे पर द*र्दनाक हादसा: सांचौर के निकट सड़क दुर्घटना में बागोड़ा थाने के हेड कांस्टेबल हरीश पुरोहित का निधन..
जालौर जिले के सांचौर के निकट भारतमाला एक्सप्रेसवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बागोड़ा थाने में पदस्थापित हेड कांस्टेबल हरीश पुरोहित (बालेरा) का निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, वे अपने बड़े भाई के विवाह समारोह में शामिल होने के बाद ड्यूटी पर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। दो दिन पहले जिस घर में शादी की खुशियां थीं, वहां अब मातम पसरा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Sanchore, Jalor | Jul 10, 2026