#मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से मानवता और आस्था को शर्मसार करने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। नवरात्रि के पावन पर्व पर कन्याभोज के बहाने घर बुलाई गई मासूम बच्चियों को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया। आरोपी पूर्व शिक्षिका ने महज 500 रुपये चोरी होने के शक में इन नाबालिग बच्चियों को कमरे में बंद कर दिया और उनके साथ जमकर मारपीट की। घटना की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया।
रोती-बिलखती बच्चियों ने जब अपने परिजनों को आपबीती सुनाई, तो परिजनों ने तुरंत स्थानीय पुलिस थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपी पूर्व शिक्षिका के खिलाफ बंधक बनाने, मारपीट करने और संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#breakingnewswala #IndoreNews #इंदौरNews #MadhyaPradesh #CrimeNews #IndorePolice #BreakingNews #HindiNews #BNWTV