#दलसिंहसराय शहर के 33 नम्बर गुमटी के पास बिजली पोल पर शार्ट सर्किट से तारों में लगी आग, मची अफरा-तफरी।
आज शाम बिजली तारों में आग लगने के बाद नीचे दुकान के पास खड़े ग्राहक दूर हट गए। वहीं सड़क पर कुछ मिनट तक वाहनों का परिचालन थम गया। हालांकि पोल पर तारों में आग लगने की सूचना देने पर टाउन टू फीडर की विद्युत आपूर्ति काटी गई। इसके बाद आग बुझने पर सब कुछ सामान्य हो सका। लेकिन भीषण गर्मी में बिजली गुल होने से टाउन टू फीडर से जुड़े क्षेत्र में अंधेरा पसर गया तथा आमलोग परेशान दिखे।