➡️ सागर ग्रामीण क्रमांक 2 में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के आवेदन आमंत्रित
महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश अंतर्गत सागर जिले की बाल विकास परियोजनाओं में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आंगनबाड़ी सहायिकाओं के पूर्णतः अस्थाई एवं मानदेय आधारित, मानसेवी रिक्त पदों हेतु पात्र महिलाओं के आवेदन आमंत्रित किए हैं। कार्यालय परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास परियोजना सागर ग्रामीण क्रमांक 02 में आंगनवाड़ी केन्द्र पामाखेड़ी 116, किशनपुरा, विदवांस 520, बम्हौरीबीका 102, पथरिया जाट 418 में कार्यकर्ता एवं सहायिका के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पात्र आवेदक एमपी ऑनलाइन द्वारा तैयार किए गए चयन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 13 जुलाई निर्धारित की गई है एवं आवेदनों में 15 जुलाई तक संशोधन किया जा सकता है।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh #JansamparkMP #sagar