
📢 आपकी समस्या, आपके पास समाधान! 🤝
06 अक्टूबर 2026 को वैशाली जिले के सभी प्रखंडों की चयनित पंचायतों एवं नगर निकायों में सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि आमजन को अपने घर के नजदीक ही सरकारी सेवाएं और शिकायतों का त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध समाधान मिल सके।
🏛️ प्रखंड क्षेत्र के चयनित स्थल:
📍 हाजीपुर – विशुनपुर बसंत
📍 भगवानपुर – जहांगीरपुर पटेढ़ा
📍 बिदुपुर – अमेर
📍 लालगंज – घटारो मध्य
📍 राघोपुर – पहाड़पुर पश्चिमी
📍 पटेढ़ी बेलसर – मनोरा
📍 वैशाली – अबुलहसनपुर
📍 महुआ – फुलवरिया
📍 पातेपुर – गोविन्दपुर बेला
📍 गोरौल – लोदीपुर
📍 चेहराकलाँ – खाजेचाँद छपड़ा
📍 जंदाहा – चाँदसराय
📍 राजापाकर – रामपुर रत्नाकर
📍 महनार – हसनपुर दक्षिणी
📍 देसरी – रसुलपुर हबीब
📍 सहदेई बुजुर्ग – नयागाँव पूर्वी
🏙️ नगर निकाय क्षेत्र:
📍 हाजीपुर नगर परिषद
📍 महुआ नगर परिषद – वार्ड सं० 11, आँगनबाड़ी केंद्र सं० 172
📍 गोरौल नगर पंचायत – वार्ड सं० 09, आँगनबाड़ी केंद्र सं० 73
📍 पातेपुर नगर पंचायत – वार्ड सं० 06, व्यापार मंडल के पास खेसराही
📍 महनार नगर परिषद – वार्ड सं० 12, प्रा० वि०, उर्दू बालक, महनार
📍 लालगंज नगर परिषद – वार्ड सं० 22, सामुदायिक भवन, जहानाबाद
📍 जंदाहा नगर पंचायत – वार्ड सं० 03, संस्कृत प्राथमिक विद्यालय, अरंडा
📝 शिविरों में आमजन की शिकायतों एवं आवेदनों का पंजीकरण, आवश्यकतानुसार सहयोग पोर्टल पर ऑनलाइन अपलोडिंग तथा संबंधित विभाग को अग्रसारित करने की व्यवस्था रहेगी। सहयोग पोर्टल से प्राप्त शिकायतों का अधिकतम 30 दिनों के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाना है।
🎯 जिला प्रशासन की अपील:
अपने निकट आयोजित सहयोग शिविर में पहुंचें और अपनी शिकायतों, समस्याओं तथा सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदनों का समाधान प्राप्त करें। अब समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय का अनावश्यक चक्कर लगाने की जरूरत नहीं—प्रशासन पहुंच रहा है आपके द्वार!
📞 जानकारी एवं सहायता के लिए सहयोग हेल्पलाइन: 1100
सहयोग शिविर — जनसेवा आपके द्वार! 🌟
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Rural Development Department, Government of Bihar
Panchayati Raj Department, Government of Bihar
Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar
#samratchoudhary
#CMSamrat
#सहयोग_शिविर #जनसेवा_आपके_द्वार #जिला_प्रशासन_वैशाली #सरकारी_सेवाएं #Vaishali