
#सिकन्दरपुर थाने में खड़े 41 सीज वाहनों की होगी नीलामी, वाहन स्वामियों को अंतिम मौका
#सिकन्दरपुर, बलिया, 30 सितंबर। थाना सिकन्दरपुर में धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज होकर खड़े 41 वाहनों की नीलामी की प्रक्रिया प्रस्तावित है। पुलिस ने वाहन स्वामियों को अंतिम अवसर देते हुए प्रकाशन की तिथि से एक सप्ताह के भीतर वाहन रिलीज कराने को कहा है। निर्धारित अवधि में वाहन रिलीज नहीं कराने पर उन्हें नियमानुसार नीलामी प्रक्रिया में शामिल कर लिया जाएगा।
#नीलामी के लिए चिन्हित वाहनों में ई-रिक्शा, मोटरसाइकिल, टेम्पो, ऑटो रिक्शा, जीप और कार शामिल हैं। वाहनों का विवरण इस प्रकार है—
#ई-रिक्शा:
UP 60 BT 3553, DL8ERA4856 और UP60BT5184।
#मोटरसाइकिल:
हीरो होंडा HF डीलक्स UP 52 AA 6725, लाल रंग की हीरो होंडा UP 32 G 3769, हीरो होंडा UP 60 D 3421, हीरो होंडा CD डीलक्स UP 60 J 5362, हीरो होंडा HF डीलक्स UP 60 H 9744, बजाज डिस्कवर UP 60 P 8069, हीरो पैशन प्लस UP 60 K 0124, राजदूत UP 52 E 0234, मोडिफाइड DX 100 UP 60 C 8551, बजाज प्लैटिना HR 26 BK 6563, पैशन प्रो DL 75 W 0429, हीरो होंडा स्प्लेण्डर प्रो UP 60 N 6229, काली पैशन प्रो UP 60 R 7916, TVS विक्टर बिना नंबर, अपाची UP60 AN 7292, सुपर स्प्लेण्डर UP 60 AD 9451, मोटरसाइकिल UP60D0235, कावासाकी बजाज UP32X2071, प्लैटिना UP60L3729, पल्सर UP54AD3736 तथा मोटरसाइकिल UP60Q6380।
#टेम्पो:
UP 60 AT 0268, UP 54 T 3550, UP 54 D 2820, UP 54 D 2747, UP 60 AT 4522, UP60AT2984, UP60AT3441, UP60AT6392, UP60T7841, UP 60 AT 2963 तथा UP54T5692।
#ऑटो रिक्शा:
UP 60 AT 2130 और UP 60 AT 6563।
#अन्य वाहन:
जीप UP 60 Q 1850, अल्टो कार MP09CD0914 तथा दो अन्य वाहन UP60AT8431 और UP60BT0293 भी सूची में शामिल हैं।
#पुलिस ने वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के भीतर आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर अपने वाहन रिलीज करा लें। इसके बाद संबंधित वाहनों को नीलामी में शामिल करने की कार्रवाई की जाएगी। सूचना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार दुबे, थाना कोतवाली सिकन्दरपुर, बलिया की ओर से जारी की गई है।