Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana

⚠️ केमिकल से पक रहे फल, जनता की सेहत से खिलवाड़ कब तक? आज बाजारों में बिक रहे कई फलों को प्राकृतिक तरीके से नहीं, बल्कि केमिकल की मदद से जल्द पकाया जा रहा है। अधिक मुनाफे की लालच में कुछ व्यापारी ऐसे रसायनों का उपयोग कर रहे हैं, जो मानव स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक साबित हो सकते हैं। यही फल आमजन, बच्चे और बुजुर्ग रोजाना खा रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार केमिकल युक्त फलों के सेवन से पेट संबंधी बीमारियां, एलर्जी, लिवर और किडनी की समस्याएं सहित कई गंभीर स्वास्थ्य जोखिम उत्पन्न हो सकते हैं। आज भले ही इसका असर तुरंत दिखाई न दे, लेकिन लंबे समय में यह बड़ी बीमारियों का कारण बन सकता है। गोटेगांव क्षेत्र में खाद्य एवं औषधि विभाग की सक्रियता भी सवालों के घेरे में है। आमजन का कहना है कि जांच और कार्रवाई की टीम शायद ही कभी बाजारों में दिखाई देती हो। ऐसे में फलों की गुणवत्ता और सुरक्षा की निगरानी कौन करेगा, यह बड़ा प्रश्न है। जिला कलेक्टर महोदय एवं संबंधित अधिकारियों से आग्रह है कि इस गंभीर विषय को संज्ञान में लेते हुए फलों की नियमित जांच कराई जाए, दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो तथा आम जनता के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। जनहित में जारी कैलाश गुप्ता नई दुनिया, नरसिंहपुर मो. 9329446506 Collector Narsinghpur गोटेगांव विधानसभा @highlight

Gotegaon, Narsinghpur | Jun 26, 2026

MORE NEWS