
गांधी बड़ी में होगी विशाल न्याय सभा , अभिषेक शर्मा नेठराणा हत्या प्रकरण के हत्यारों की गिरफ्तारी ओर जनसमस्याओं को लेकर उठेगी मांग
गांधी बड़ी 20 अगस्त गुरुवार
अभिषेक शर्मा नेठराणा हत्या प्रकरण में करीब 6 महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी हत्यारों की गिरफ्तारी ना होने के मामले में माकपा तहसील कमेटी 20 अगस्त गुरुवार को गांधी बड़ी में पांचवीं न्याय सभा करने जा रही हैं । न्याय सभा के जरिये माकपा अभिषेक शर्मा नेठराणा हत्या प्रकरण में हत्यारों की गिरफ्तारी की पुरजोर मांग उठाएगी । माकपा तहसील सचिव ने प्रेस नोट जारी करते हुए कहा कि लगातार आमजन ओर माकपा कमेटी द्वारा आंदोलन करने के बावजूद पुलिस प्रशासन के हाथ हत्यारे नहीं लगे ऐसे में आमजन में पुलिस के प्रति भारी रोष है । माकपा तहसील कमेटी इसको लेकर छानी बड़ी , रामगढ़ , भिरानी , डुंगराना में चार न्याय सभा कर चुकी है । गांधी बड़ी के बाद भादरा में क्रमिक न्याय सभा करेगी । न्याय सभा के जरिए भादरा क्षेत्र में बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था में सुधार करने , मनरेगा में रोजगार देने , सिंचाई पानी पेयजल व्यवस्था में सुधार करने , अवैध नशे पर रोक लगाने समेत कई मांगे रखी जाएगी ।