
*गुरुवारी बाकिरा ने अंडर-16 बालिका मिडले रिले में जीती स्वर्ण पदक*
पाटलिपुत्र स्टेडियम, पटना में 22 से 24 सितंबर 2026 तक आयोजित 37वीं पूर्वी क्षेत्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पश्चिमी सिंहभूम की प्रतिभावान एथलीट गुरुवारी बाकिरा ने झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए अंडर-16 बालिका वर्ग की मिडले रिले स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर जिले और राज्य का नाम रोशन किया।
एसोसिएशन के महासचिव अजय नायक ने बताया कि गुरुवारी ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल की।
इस उपलब्धि पर पश्चिमी सिंहभूम जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक सह सांसद श्रीमती जोबा माझी, संरक्षक सह विधायक श्री जगत माझी, मुकुंद रुंगटा, अध्यक्ष नितिन प्रकाश, उपाध्यक्ष नीरज संदवार एवं बलराज हिंदवार, कोषाध्यक्ष दीपक पासवान, वरीय संयुक्त सचिव काश्मीर कांडेयांग, संयुक्त सचिव अर्जुन महाकुड़, विजय वानरा, ओंकार महतो, संजीव बांहंदा, राजू बिरुवा, पूनम पिंगुवा, प्रीति महतो, दुलाल,पियुष,शिव हेंब्रम, नरेंद्र मोदी, प्रीतम, वैगो, पवन, रमेश एवं मेघा , देवाशीष,सोनु, मुन्ना सहित एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बधाई दी।