मुरैना जिले की औसत वर्षा 706.9 मि.मी.,
10 जुलाई को 1.3 मि.मी. बारिश दर्ज
जिले में 10 जुलाई को औसतन 1.3 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। भू-अभिलेख एवं भू-संसाधन प्रबंधन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून 2026 से 10 जुलाई 2026 तक जिले में कुल औसत 126.1 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। जिले की सामान्य औसत वर्षा 706.9 मि.मी. है।
वर्षामापी केन्द्रों के अनुसार जौरा में सर्वाधिक 6 मि.मी. तथा मुरैना में 2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई। पोरसा, अम्बाह, कैलारस और सबलगढ़ में वर्षा नहीं हुई।
1 जून से 10 जुलाई 2026 तक अम्बाह में 152.5 मि.मी., कैलारस में 156 मि.मी., जौरा में 220 मि.मी., मुरैना में 83.4 मि.मी., सबलगढ़ में 81 मि.मी. तथा पोरसा में 64 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।
गत वर्ष इसी अवधि में जिले में औसतन 356.9 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई थी, जबकि 10 जुलाई 2025 को औसतन 6.5 मि.मी. वर्षा हुई थी।
#JansamparkMP #Morena #weather