
हरियाणा कांग्रेस ने ऑब्जर्वर से मांगी जमीनी रिपोर्ट:सिरसा समेत 6 जिलों में भेजी 4 सदस्यों की कमेटी, जिलाध्यक्षों का होगा रिव्यू...
हरियाणा कांग्रेस के कई जिलाध्यक्षों और स्थानीय नेताओं व वर्करों के बीच बढ़ती गुटबाजी को रोकने को पार्टी संगठन ने ऑब्जर्वर लगा दिए हैं। इन ऑब्जर्वर के नेतृत्व में 4 सदस्यों की कमेटी बना दी है। कमेटी इन जिलाध्यक्षों के जिले में जाकर वहां के वर्कर एवं नेताओं से रिव्यू लेंगे। सभी विधायक और संबंधित सांसद से भी चर्चा करेंगे। इसके बाद अपनी रिपोर्ट पार्टी के उच्च नेतृत्व को भेजी जाएगी।
इनमें सिरसा जिला, हिसार अर्बन, फरीदाबाद अर्बन और ग्रामीण, पंचकूला सिटी, हांसी के जिलाध्यक्ष शामिल है, जिनके लिए ये कमेटी बनाई है। इस कमेटी में कांग्रेस के चार सीनियर नेताओं को ऑब्जर्वर और चार विधायकों सहित अन्य को जिम्मेदारी दी है। इसे लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है और जल्द ही इनके दौरे शुरू होने वाले हैं। वहीं, प्रदेश में इकलौती महिला जिलाध्यक्ष है।
पार्टी ने इन्हें बनाया ऑब्जर्वर
सिरसा में भी सभी हलकों में जाकर वर्करों एवं नेताओं से रिव्यू लिया जाएगा। इस रिपोर्ट पर बदलाव संभव है और कई जिलाध्यक्षों की छुट्टी हो सकती है। अगर सिरसा जिले की बात करें, तो ऑब्जर्वर में यशोमति ठाकुर नियुक्त किया है और कमेटी में गुहला-चीका विधायक देवेंद्र हंस एवं गायत्री देवी व मनोज राठी को जिम्मेदारी दी गई है।
#sirsa #gokul #gokulsetia #sirsa #mla #viral #sirsabreaking #takkrtoday #sirsatody #congress #brejindersingh #santoshbeniwal #santoshvsgokul#inld #abhaychautala
Sirsa, Sirsa | Aug 17, 2026