
गिरिडीह। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बाल विवाह रोकथाम को लेकर पीरटांड़ और डुमरी प्रखंड के विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपायुक्त रामनिवास यादव के निर्देश पर +2 एस.एस. के.वी. उच्च विद्यालय, डुमरी एवं उत्क्रमित उच्च विद्यालय, पीरटांड़ में चित्रकला और क्विज प्रतियोगिता कराई गई।
इस दौरान छात्र-छात्राओं को बाल विवाह के दुष्परिणामों, बालिका शिक्षा, बाल अधिकारों और महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया। प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 की जानकारी देते हुए इसके सामाजिक, शैक्षणिक और स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला गया। अधिकारियों ने कहा कि बाल विवाह जैसी कुरीति को समाप्त करने के लिए समाज के सभी वर्गों की भागीदारी जरूरी है। कार्यक्रम में बिक्कु कुमार यादव, नीलम मंडल, विकास कुमार, रविकांत भारती सहित शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
#GiridihNews #BetiBachaoBetiPadhao #ChildMarriage #ChildMarriageFreeIndia #बालविवाह_रोकथाम #बालिका_शिक्षा #बाल_अधिकार #महिला_सशक्तिकरण #Giridih #JharkhandNews