Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

500 मीटर सड़क बारिश में बही, किसानों और मजदूरों का टूटा संपर्क, ग्रामीणों ने की तत्काल मरम्मत की मांग अनूपगढ़ क्षेत्र में रात को हुई तेज बारिश ने ग्रामीण इलाकों की आधारभूत सुविधाओं की पोल खोलकर रख दी है। ग्राम पंचायत 7 एसजेएम के गांव करणीसर में वार्ड नंबर 5 से गुजरने वाली करीब 500 मीटर लंबी कच्ची सड़क बारिश के कारण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क के कई हिस्सों में कटाव होने से आवागमन बेहद मुश्किल और जोखिम भरा हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार यह कच्चा मार्ग करणीसर गांव को 1 एसजेएम और 4 केएसडी क्षेत्र के खेतों से जोड़ता है। सड़क खराब होने से किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं खेतिहर मजदूरों का आवागमन भी प्रभावित हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि यह रास्ता खेती-बाड़ी और दैनिक कार्यों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। सड़क टूटने के कारण कृषि कार्य प्रभावित होने लगे हैं और लोगों को लंबा चक्कर लगाकर गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन और ग्राम पंचायत से मांग की है कि क्षतिग्रस्त सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत करवाई जाए, ताकि किसानों, मजदूरों और आम ग्रामीणों को राहत मिल सके। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क को दुरुस्त नहीं किया गया तो आगामी बारिश में स्थिति और गंभीर हो सकती है।

Anupgarh, Ganganagar | Jun 22, 2026

MORE NEWS